{"_id":"521d253e010d10a1e398aad4d9fb3237","slug":"cm-villege-banyani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के गांव बनियानी के बुजुर्ग को बनाया निशाना, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के गांव बनियानी के बुजुर्ग को बनाया निशाना, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 15 Jul 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये दोगुने करने के नाम पर युवकों ने एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये ठग लिए।
सीएम के गांव बनियानी निवासी रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैं मंगलवार को किसी काम से रोहतक आया था। बैंक से 50 हजार रुपये निकाले।
बैंक के सामने से ही तीन-चार युवकों ने मेरा पीछा करना शुरू कर दिया। रामफल का कहना है कि इनमें से एक युवक उनके पास आया और रुपये दोगुने करने का लालच दिया। लेकिन मैंने पैसे देने से इंकार कर दिया। फिर दो तीन युवक और आ गए और आधे घंटे तक बातचीत में उलझाकर गुमराह कर दिया।
इस पर बुजुर्ग ने युवक को रुपये थमा दिये। रुपये लेने वाले युवक ने कहा कि वह कंपनी में रुपये जमा करके आता है। फिर एक के बाद एक सारे आरोपी मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।