{"_id":"5e37417c8ebc3eeb7a42c0b8","slug":"cm-say-bjp-will-win-in-delhi-assembly-election-rohtak-news-rtk540198770","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के रोचक मुकाबले में जीतेगी भाजपा : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के रोचक मुकाबले में जीतेगी भाजपा : सीएम
विज्ञापन
रोहतक के दयानंद मठ में आर्य समाज के प्रांत स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन में उपस्थित लोगों को सम्बोध?
रोहतक। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि दिल्ली का चुनाव रोचक रहेगा, जिसे भाजपा जीतने की स्थिति में है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक दलों की अलग-अलग विचारधारा है और विचारधारा के आधार पर चुनाव में ध्रुवीकरण तो होता ही है। कांग्रेस के 10 वर्ष के शासन में जमकर लूट-खसोट की गई। सीएलयू के नाम पर करोड़ों के घोटाले किए गए। सीएम रोहतक में प्रांतीय आर्य सम्मेलन और जिला उपभोक्ता फोरम के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि 22 जिलों में से 12 जिलों में जिला उपभोक्ता फोरम के नये भवन बनाए जा चुके हैं। शेष 10 जिलों में भवन बनाए जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी जिलों में भी ऐसे भवन बना दिए जाएंगे। इसके लिए जमीन प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी, जबकि बजट केंद्र सरकार से आएगा। रोहतक में जिला उपभोक्ता फोरम के लिए 24 साल से बिल्डिंग की मांग की जा रही थी। यह बिल्डिंग एक करोड़ तीस लाख रुपए की राशि खर्च करके बनाई गई है। इसका कवर्ड एरिया 9781 वर्ग फुट है और यह भवन दो मंजिला है। भवन के भूतल पर स्वागत कक्ष के अलावा कोर्ट मंच, रेजिडेंट रूम, पेशी रिकॉर्ड, कंप्यूटर, पुरुष एवं महिला शौचालय, विकलांग शौचालय व गलियारा बनाया गया है। इसी प्रकार पहली मंजिल पर रिकॉर्ड रूम, स्टॉफ रूम, स्टेनो रूम, शौचालय, सदस्यों के कमरे, पुस्तकालय महिला व पुरुष शौचालय व गलियारा बनाया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त आरएस वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, झज्जर के एसपी अशोक कुमार, एसडीएम राकेश कुमार, जस्टिस टीपीएस मान अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग पंचकूला, अश्वनी शर्मा सेक्रेटरी राज्य उपभोक्ता आयोग, नगेंद्र सिंह कादयान अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम रोहतक, तृप्ति पन्नू मेंबर, डॉ. रेणु मेंबर जिला उपभोक्ता फोरम, लोकेंद्र फौगाट अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन रोहतक, बार के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ वकील दीपक भारद्वाज, एडवोकेट जितेंद्र हुड्डा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, युवा भाजपा नेता राजकुमार कपूर, राजेश शर्मा, राममेहर हुड्डा, कुणाल, चेतना अरोड़ा, गुलशन चावला, अतर सिंह मलिक व अन्य लोग भी मौजूद रहे।
खेल स्टेडियम में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर
इससे पहले सीएम मनोहर लाल के रोहतक पहुंचने पर राजीव गांधी खेल परिसर में हेलीपेड बनाया गया था, जहां मुख्यमंत्री का मंडल आयुक्त डी सुरेश, उपायुक्त आरएस वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल, एसडीएम रोहतक राकेश कुमार, झज्जर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा, जिला परिषद के चेयरमैन सतीश भालौठ, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, राजकुमार कपूर, कमल धींगड़ा, रोहतक की पूर्व मेयर रेनू डाबला ने स्वागत किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जाया शोक
मुख्यमंत्री ने वकील वेद प्रकाश दुआ और भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल की चाची सावित्री देवी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके लिए सीएम मानसरोवर लेन स्थित दिवंगत एडवोकेट वेद प्रकाश दुआ और सेक्टर 1 स्थित दिवंगत सावित्री देवी के निवास स्थान पर पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।