फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Saini called a meeting of ministers in Chandigarh regarding the espionage case

जासूसी कांड: मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में बुलाई मंत्रियों व विधायक दल की बैठक, यूट्यूबर के लिए भी होंगे नियम तय

Mon, 19 May 2025 03:32 PM IST
शाहिल शर्मा जासूसी कांड: मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में बुलाई मंत्रियों व विधायक दल की बैठक, यूट्यूबर के लिए भी होंगे नियम तय
जासूसी कांड: मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में बुलाई मंत्रियों व विधायक दल की बैठक, यूट्यूबर के लिए भी होंगे नियम तय Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 May 2025 03:32 PM IST
सार

20 मई को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में मंत्रियों व विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें जासूसी प्रकरण पर मंथन होगा। सरकार खुफिया विभाग व पुलिस से भी जवाब मांगेगी, आखिर समय रहते जासूसी कर रहे लोगों की सूचना क्यों नहीं मिल सकीं।

विज्ञापन
CM Saini called a meeting of ministers in Chandigarh regarding the espionage case
कृष्णलाल पंवार, पंचायत एवं खनन मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि 20 मई को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में मंत्रियों व विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें जासूसी प्रकरण पर मंथन होगा। सरकार खुफिया विभाग व पुलिस से भी जवाब मांगेगी, आखिर समय रहते जासूसी कर रहे लोगों की सूचना क्यों नहीं मिल सकीं। पंवार सोमवार को जिला परिवेदना समिति की बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि यूट्यूबर  के लिए भी दूसरे मीडिया कर्मियों की तरह नियम होने चाहिए। हर विषय पर गहराई से मंथन किया जाएगा और पुख्ता कदम उठाए जाएंगे। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम हुड्डा पर साधा निशाना 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुख्यमंत्री नायब सैनी पर टिप्पणी, "बताएं प्रदेश में गुरु की चलती है या चेले की" पर जवाब देते हुए पंवार ने कहा कि हुड्डा को पहले खुद व कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए। क्योंकि हुड्डा अभी तक हार के सदमे से बाहर नहीं आए हैं। इसलिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनकी नीतियों की वजह से ही प्रदेश में भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई है। अब नायब सैनी सरकार है। 

विज्ञापन




सरपंच व पूर्व पंच को मिलवाया गले 

जिला परिवेदना समिति की बैठक में 13 शिकायतें आईं, जिसमें से 11 का समाधान किया गया। खेड़ी साध से आए शिकायतकर्ता ने कहा कि गांव में पानी व्यर्थ बह रहा है। विभाग पाइप लाइन ठीक नहीं कर रहा। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने समझाया कि व्यर्थ खुद भी ग्रामीण पानी बहाते हैं, ऐसा न करें। इस पर शिकायतकर्ता ने उल्टा जवाब दिया, बोले नेता भी गाड़ियां धोते हैं। इसके बाद उसे बैठक से बाहर कर दिया गया। इससे बाद मड़ौदी गांव के पूर्व पंच होशियार सिंह ने शिकायत दी थी कि गांव की चौपाल के बीचोंबीच रास्ता नहीं होना चाहिए। जवाब में सरपंच ने कहा कि पूर्व पंच उसकी शिकायत करता रहता है। काम नहीं करने देता। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दोनों को गले मिलवाया और एक-दूसरे का साथ देने की सलाह दी।
 
मंत्री ने जूनियर अधिकारी किए बैठक से बाहर

सुबह 11 बजे पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार परिवेदना समिति की बैठक में पहुंचे, जहां सबसे पहले उन अधिकारियों को खड़ा किया, जिनके मुख्य अधिकारी नहीं आए हुए थे। ऐसे में पांच जूनियरअधिकारियों को बैठक से बाहर कर दिया गया। साथ ही डीसी से कहा कि उन आला अधिकारियों से जवाब लें, जो बिना सूचना नहीं आए। मंत्री बोले, "जो भी जूनियर अधिकारी मीटिंग में आए हैं सम्मान के साथ अपने कार्यालय वापस चलें जाएं".. "सीनियर अधिकारी अगर परिवेदना समिति की मासिक बैठक में नहीं आयेंगे तो सस्पेंड होंगे"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed