फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Nayab Saini in Rohtak he said Congress intentions are flawed

रोहतक में बरसे सीएम सैनी: बोले- कांग्रेस की नीयत में ही खोट, झूठ में मत फंसा करो, मुख्यमंत्री ने कर दिया दावा

Wed, 15 Jan 2025 10:36 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 15 Jan 2025 10:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि कांग्रेस की नीयत में ही खोट है। उनके झूठ में मत फंसा करो। प्रदेश की भाजपा सरकार बिना भेदभाव पूरे प्रदेश का विकास करवा रही है।

विज्ञापन
CM Nayab Saini in Rohtak he said Congress intentions are flawed
रोहतक में सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी बुधवार को रोहतक पहुंचे थे। यहां उन्होंने नए बस स्टैंड के सामने स्वतंत्रता सैनानी पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि कांग्रेस की नीयत में ही खोट है। उनके झूठ में मत फंसा करो। प्रदेश की भाजपा सरकार बिना भेदभाव पूरे प्रदेश का विकास करवा रही है। ठोहले अनुसार नौकरी देने का वायदा करने वाले क्या करें। साथ में सीएम सैनी ने यह दावा भी कर दिया कि 2029 में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। 
विज्ञापन




इससे पहले मुख्यमंत्री ने पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच की ओर से रखी छह मांगों को मंजूर करते हुए कहा कि एमडीयू में पंडित श्रीराम शर्मा के नाम से चेयर स्थापित होगी। प्रदेश में किसी एक शिक्षण संस्था का पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर नामकरण होगा। नए बस स्टैंड के सामने स्थापित पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा के पास 30 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। स्कूलों में एक अक्तूबर को पंडित श्रीराम शर्मा जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर केबिनेट मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक दीक्षित, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व मेयर रेणु डाबला, जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा व अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed