{"_id":"5d5b007b8ebc3e897376ef60","slug":"cm-house-rohtak-news-rtk5126497169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर लैब सहायक 22 को घेरेंगे सीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर लैब सहायक 22 को घेरेंगे सीएम आवास
विज्ञापन

रोहतक। पिछले आठ वर्षों से प्रदेश में शोषण का शिकार हो रहे कंप्यूटर लैब सहायक संघ के सदस्य आगामी 22 अगस्त को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
कंप्यूटर लैब सहायक संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र राठी ने बताया कि वर्ष 2011 में कंप्यूटर लैब सहायकों की भर्ती निकाली गई थी। उसके बाद मोहाली सी डैक द्वारा लिखित परीक्षा ली गई और मेरिट के आधार पर इनका चयन किया गया। उसके बाद शिक्षा विभाग की देखरेख में चयनित अभ्यर्थियों को स्कूलों में ज्वाइन करवाया गया, लेकिन आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें टुकड़ों में रोजगार दिया जा रहा है। जिससे लैब सहायकों में काफी रोष है। संघ की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुषमा मलिक ने बताया कि पिछले एक महीने से इन लैब सहायकों ने अपने रोजगार के स्थायी समाधान के लिए मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात कर गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा कोई भी समाधान नही निकाला गया। इसके बाद ही संघ के सदस्यों द्वारा आगामी 22 अगस्त को करनाल में सीएम आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।