फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM hits back at Hooda, says crime was more during Congress rule, FIR was not registered

Rohtak News: सीएम का हुड्डा पर पलटवार, बोले-कांग्रेस राज में था अपराध ज्यादा, दर्ज नहीं होती थी एफआईआर

Mon, 15 Jul 2024 04:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
CM hits back at Hooda, says crime was more during Congress rule, FIR was not registered
14सीटीके29...भाजपा के मंगल कमल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। संव
रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपराधियों को चेतावनी देकर कहा है कि वे अपराध छोड़ें या प्रदेश, किसी भी सूरत में अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस तत्परता से अपना काम कर रही है। वह रविवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज में ज्यादा अपराध होता था, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की जाती थी। मौजूदा सरकार हर व्यक्ति को न्याय देने का प्रयास कर रही है। ऐसे में जीरो एफआईआर तक दर्ज की जा रही है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करें।
विज्ञापन

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। पार्टी संगठन को बूथस्तर तक मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के कार्यकत्ता बूथस्तर पर जन-जन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। संगठन द्वारा विभिन्न स्तरों पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। सभी 313 मंडल स्तर पर प्रवास भी रहेगा। बड़ौली ने कहा कि भाजपा का संगठन पूरी तरह मजबूत है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रदेश में कांग्रेस से तीन प्रतिशत ज्यादा मत मिले हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रचार गजेंद्र फौगाट, भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका, पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed