फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM gave three offers to Vinesh including four crore cash, now the decision is on Vinesh: Gaurav Gautam

सीएम ने विनेश को चार करोड़ कैश समेत तीन ऑफर दिए, अब फैसला विनेश पर : गौरव गौतम

Sat, 05 Apr 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 05 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
CM gave three offers to Vinesh including four crore cash, now the decision is on Vinesh: Gaurav Gautam
रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विनेश फोगाट को तीन ऑफर दे दिए हैं। इसमें नौकरी के अलावा चार करोड़ कैश व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से प्लाॅट देना शामिल हैं। अब यह विनेश पर है कि वह क्या फैसला लेती हैं। यह कहना है खेल मंत्री गौरव गौतम का। वह शुक्रवार को हरियाणा विश्व संवाद केंद्र, सिने फाउंडेशन व महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की ओर से टैगोर सभागार में आयोजित फिल्म महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने अनेक खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड दे दिया है। वर्ष 2004 से 2014 तक कांग्रेस ने सिर्फ 38 करोड़ रुपये खिलाड़ियों के लिए खर्च किए। भाजपा ने 2014 के बाद खिलाड़ियों के लिए 592 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जिन खिलाड़ियों के कैश अवॉर्ड बचे हुए हैं, उन्हें जल्द दिया जाएगा। कांग्रेस हर उस अच्छे काम का विरोध करती है, जो देश के फायदे के लिए होता है। जब अनुच्छेद 370 हटाया, तब उन्होंने देश में भ्रम फैलाने का काम किया। इसके बाद उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर महिलाओं को भटकाने का काम किया। भाजपा जनता के लिए काम कर रही है। इसके लिए बजट में भी अनेक प्रावधान किए गए हैं।
विज्ञापन

एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि फिल्में न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि वे समाज में सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम हैं। एमडीयू की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के मंच से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर अनेक कलाकार अपने अभिनय से प्रदेश और विश्वविद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख अनिल कुमार ने सकारात्मक फिल्में बनाने की अपील की। साथ ही, फिल्मों के जरिए समाज की समस्याओं के समाधान तलाशने पर जोर दिया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी, डाॅ. मार्कण्डेय आहूजा, राजेश कुमार, पद्मश्री महावीर गुड्डू, डाॅ. रवि प्रभात ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर अतुल गंगवार, चंद्रशेखर, हरिओम कौशिक, डाॅ. राकेश योगी, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान, कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी, पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed