फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cloudy throughout the day, drizzle in the evening

Rohtak News: दिनभर छाए रहे बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी

Tue, 28 Nov 2023 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 Nov 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cloudy throughout the day, drizzle in the evening
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सोमवार सुबह ही मौसम ने करवट ली। दिनभर जहां बादल छाए रहे, जबकि शाम को सात से सवा आठ बजे तक शहर में पांच एमएम बारिश हुई। बारिश के चलते शहर में जहां लोग घरों में दुबक गए, जबकि किसानों के चेहरे पर गेहूं की पछेती बिजाई को लेकर चिंता की लकीर खींच गई। वहीं गेहूं की अगेती फसल को लेकर किसानों के चेहरे खिल उठे।
शहर में दो दिन मौसम आमतौर पर साफ व खुश्क रहने की संभावना है। पश्चिम विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 28 नवंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बादल छाने व हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम परिवर्तनशील रहने से दिन के तापमान में गिरावट व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इसके बाद मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

एकाएक मौसम परिवर्तन, दिन में ही जैकेट पहने दिखे लोग

फोटो: 27 सीटीके18 व 25

रोहतक। एकाएक मौसम परिवर्तन के बाद लोगों के अलमारी में रखे जैकेट एकदम से बाहर आ गए। जो लोग दिन स्वेटर पहनना नहीं पसंद कर रहे थे, सोमवार को जैकेट और ऊनी टोपी पहने नजर आए। सुबह हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बड़ों के लिए थोड़ा मौसम चौंकाने वाला था, लेकिन बच्चों के लिए मस्ती का समय रहा, क्योंकि गुरु पर्व की वजह से स्कूल बंद थे। पार्कों में सुबह से ही बच्चे पहुंच गए। उनके साथ-साथ माता-पिता को भी आना पड़ा। बच्चे में खेलने में मग्न रहे। छोटे बच्चों के माता-पिता पार्क में बैठे उन पर नजर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं भजन-कीर्तन करती नजर आईं

पार्क में महिलाएं दोस्तों के साथ पहुंचीं और भजन-कीर्तन किया। हम राम जी राम जी हमारे हैं, श्याम चूड़ी बेचने आया आदि भजनों से मनोरंजन किया। बाद में उन्होंने झूले का लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed