फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Clouds in the sky, clerks roar on the ground

Rohtak News: आसमां में मेघ तो जमीं पर लिपिक गरजे

Sun, 09 Jul 2023 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Clouds in the sky, clerks roar on the ground
रोहतक। शनिवार को आसमां में मेघ तो जमीं पर लघु सचिवालय के बाहर क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी जमकर गरजे। तेज बारिश में भी हड़ताली कर्मचारी अपने स्थान से नहीं हिले। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी होने तक वह हिलने वाले नहीं हैं। हालांकि शनिवार को अवकाश के चलते कार्यालय बंद होने से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ा।
विज्ञापन

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से हड़ताल और धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इसमें सभी विभागों के लिपिक धरने में डटे रहे और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वह उठने वाले नहीं हैं। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष पांचाल, महासचिव सुनील राठी ने की। धरना स्थल पर विभिन्न विभागों के आए कर्मचारियों ने अपने विचार रखते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए । पंचायती राज विभाग से सुशीला ने 35400 पर बना लोकगीत सुनाया। धरने में विभिन्न विभागों के अलावा, पंडित नेकीराम काॅलेज, गर्वमेंट काॅलेज जसिया, महिला महाविद्यालया, एमडीयू और अन्य विभागों में कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed