रोहतक। मेडिकल सर्विस सेंटर के छात्रों ने गांधी कुष्ठ आश्रम और अनाज मंडी की झोपड़ियों में कपड़े वितरित किए। इसमें 500 से ज्यादा बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। यहां प्रोफेसर कम्यूनिटी मेडिसन डॉ. विनोद, डॉ. नीतू, डॉ. संचित गर्ग, पूनम, परमानंद और कई अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
डॉ. नीतू ने बताया कि सर्विस सेंटर हमेशा मानवता के कार्यों में योगदान दिया है। मेडिकल सर्विस सेंटर मुक्त मेडिकल कैंप लगाना, लोगों को जागरूक करने जैसे कामों में हमेशा तत्पर रहा है। इसके अलावा 9 दिसंबर को वायु प्रदूषण के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। इसमें सभी कोर्स के छात्रों ने हिस्सा लिया है।