फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Clerks take out Tiranga Gaurav Yatra to fight for rights

Rohtak News: अधिकार की लड़ाई के लिए लिपिकों ने तिरंगा गौरव यात्रा निकाली

Wed, 26 Jul 2023 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Clerks take out Tiranga Gaurav Yatra to fight for rights
छोटूराम चौक पर प्रदर्शन करते लिपिक। संवाद
रोहतक। लिपिकों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में मंगलवार को तिरंगा गौरव यात्रा निकाली। लिपिक वर्ग अपनी मांगों को लेकर पिछले 21 दिन से हड़ताल पर डटा हुआ है। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान अलग अलग विभागों व यूनियनों से जमकर समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुभाष पांचाल ने बताया कि लिपिकों द्वारा धरनास्थल से लेकर आंबेडकर चौक पर बाबा आंबेडकर की मूर्ति तथा भारत माता पर पुष्प अर्पित करते हुए छोटूराम चौक पर पहुंच उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई। तिरंगा यात्रा में हजारों लिपिकों की भीड़ उमड़ी और भारत माता की जय,‘हमारा अधिकार 3540 के नारों से जोरदार प्रदर्शन किया गया। तिरंगा यात्रा के साथ साथ लिपिक भूख हड़ताल पर भी बैठे। बुधवार को कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों को याद करते हुए शहीदी दिवस मनाया जाएगा और तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा यूनियन ने लिपिकों को समर्थन देने का लिया निर्णय

हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा यूनियन की मंगलवार को वर्कशाप परिसर में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जयभगवान कादयान ने की। इस दौरान लिपिकों को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। यूनियन के सदस्य जयभगवान ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से लिपिकों की 35400 पे ग्रेड बढ़ाने की मांग को लेकर की जा रही अनिश्चतकालीन हड़ताल को समर्थन करने का निर्णय लिया है। साझा मोर्चे ने सरकार को चेताते हुए कहा कि 23 जून को परिवहन मंत्री के साथ बैठक में परिचालक व लिपिकों के पे ग्रेड बढ़ाने की मांग पर जो सहमति बनी थी उसे अतिशीघ्र लागू करे। अगर सरकार द्वारा परिचालकों व हड़ताली लिपिकों की मांग का समाधान नहीं किया तो साझा मोर्चा बड़े आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इस दौरान वीरेंद्र सिंगरोहा, जयबीर सिंह, अशोक खोखर, अमित महराणा, दिनेश हुड्डा और सुनील शर्मा समेत यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed