फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cleanliness Survey 2024: Work will have to be shown online as well as on ground, otherwise answers will be sought

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 : धरातल के साथ ऑनलाइन भी दिखाना होगा काम, नहीं तो मांगा जाएगा जवाब

Wed, 04 Sep 2024 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness Survey 2024: Work will have to be shown online as well as on ground, otherwise answers will be sought
03सीटीके23..सेक्टर-6 ​स्थित एक निजी होटल में मंगलवार को नगर निगम की तरफ से आयोजित स्वच्छता सर्व
रोहतक। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर मंगलवार को रोहतक में चार जिलों, रोहतक, भिवानी, झज्जर व चरखी-दादरी के शहरी निकाय विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की वर्कशॉप हुई। सेक्टर-1 के नजदीक होटल में मुख्यालय से आए एक्सपर्ट ने स्वच्छता की बारीकियां समझाई। कहा, हर गतिविधि को सरकार के नए पोर्टल ''स्वच्छतम सर्वेक्षण एप'' पर अपलोड करना होगा। अगर अपलोड नहीं किया, तो यह समझा जाएगा कि उक्त अधिकारी व कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे चारों जिलों के निकायों के सफाई ब्रांच के अधिकारी व कर्मचारी सेक्टर-1 के नजदीक होटल में पहुंचे। मुख्यालय से आए एक्सपर्ट रवींद्र मलिक ने स्वच्छता एप, राजेश मलिक ने पानी के दुरुपयोग व सुमित ने बिल्डिंग वेस्ट के बारे में बारीकि से समझाया।
विज्ञापन

निगम आयुक्त डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह रांगी ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर यह वर्कशॉप परीक्षा से पहले की अंतिम तैयारी है। अधिकारियों व कर्मचारियों को इसे धरातल पर उतारना है। स्वच्छता के कार्य में आमजन का सहयोग अवश्य लें। क्योंकि आमजन के सहयोग के बिना यह कार्य संभव नहीं है। समय-समय पर आमजन की भागीदारी के साथ विशेष सफाई अभियान चलाए जाएं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से सीखने के साथ-साथ कार्यों को धरातल पर भी करवाना जरूरी है। इसलिए मजबूत पक्ष को निरंतर बनाए रखें और कमजोरियों को दूर करें। तभी स्वच्छता की रैंकिंग में सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिट्टी व कांच के बर्तनों में अधिकारी व कर्मचारियों ने किया भोजन
जीरो वेस्ट का संदेश देने के लिए वर्कशॉप के दौरान चारों जिलों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक साथ चीनी मिट्टी व कांच के बर्तनों में भोजन किया। किसी तरह का डिस्पोजल व प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया गया। ऐसे बर्तन प्रयोग किए गए, जिनका दोबारा आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।

बच्चों को बनाएंगे स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर
स्वच्छता के लिए हर घर से जुड़ना अनिवार्य है, इसके लिए बच्चों को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाएंगे। स्कूल व कॉलेजों के सहयोग से स्वच्छता को लेकर गतिविधियां की जाएंगी। आम लोगों को बताया जाएगा कि कैसे छोटी-छोटी आदत बदलकर सफाई रखी जा सकती है।
-भूपेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed