{"_id":"659855e807893c765c04ef4a","slug":"cleanliness-survey-2023-rohtak-corporation-wins-mayor-commissioner-and-nodal-officer-11-will-go-to-receive-the-award-rohtak-news-c-17-roh1019-331343-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 : रोहतक निगम ने मारी बाजी, मेयर, आयुक्त और नोडल अधिकारी 11 को लेने जाएंगे अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 : रोहतक निगम ने मारी बाजी, मेयर, आयुक्त और नोडल अधिकारी 11 को लेने जाएंगे अवाॅर्ड
विज्ञापन
रोहतक। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में रोहतक नगर निगम ने एक बार फिर बाजी मारी है। प्रदेश के अंदर नगर निगम रोहतक के साथ गोहाना नगर पालिका के अधिकारियों को 11 जनवरी को दिल्ली में होने वाले अवाॅर्ड समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। रोहतक से मेयर मनमोहन गोयल, निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार व नोडल अधिकारी मनदीप धनखड़ जाएंगे। शुक्रवार को मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम ये पूरा ब्योरा समझाया।
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से देश में हर वर्ष अंकों के आधार पर स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। साल 2023 में विभाग ने तीन माह पहले शहर में सर्वेक्षण कराया था। इसका परिणाम 11 जनवरी को जारी किया जाएगा। उसी दिन दिल्ली में रैंकिंग घोषित कर अवाॅर्ड दिया जाएगा। साल 2022 में स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 को तीनों वर्गों में 7500 अंकों के आधार पर किया गया। तीनों वर्गों में रोहतक ने 5143.17 (68.57 प्रतिशत) अंक हासिल किए थे। स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 में रोहतक को 6000 में से 3821.52 (63.69 प्रतिशत) अंक हासिल हुए थे। स्टार रेटिंग में रोहतक निगम को पिछले दो साल से तीन स्टार मिले थे। ओडीएफ प्लस भी प्लस रहा था। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने सफलता के लिए आमजन, सफाई सैनिक, मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षद, जिला प्रशासन, मार्केट, होटल, बैंक्वेट हॉल, समाज सेवी संस्थाएं, धार्मिक संस्थान, स्वयं सहायता समूह और निगम के सभी कर्मचारियों को श्रेय दिया है।
नगर निगम रोहतक की अब तक की देशभर में रैंकिंग
वर्ष स्थान
2016 288
2017 295
2018 89
2019 69
2020 35
2021 49
2022 38
इन बिंदुओं पर निगम ने किया काम
- आमजन को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान।
- जनभागीदारी के तहत कार्य किया गया।
- जनता ने भी सिटीजन फीडबैक में अच्छा रिस्पॉन्स दिया।
- नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।
- नए शौचालय बनाकर आमजन को सुविधा दी।
- जीरो वेस्ट की ओर जाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
.....
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए 11 जनवरी को दिल्ली में अवाॅर्ड दिए जाएंगे। रोहतक से मेयर मनमोहन गोयल, आयुक्त जितेंद्र कुमार व नोडल अधिकारी मनदीप धनखड़ जाएंगे। शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रालय ने पूरी प्रक्रिया समझाई। रैकिंग की घोषणा अवाॅर्ड देते समय की जाएगी।
विज्ञापन
विजय सिंह, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम