{"_id":"68d6e123a5e7f9b38609b7f6","slug":"cleaning-workers-protested-with-black-flags-and-brooms-rohtak-news-c-17-roh1019-734870-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: काले झंडे व झाड़ू लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: काले झंडे व झाड़ू लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रोहतक। मांगों को लेकर निगम के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित हुए और काले झंडे व झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। साथ में डीआरओ प्रमोद चहल को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा।
प्रधान शंभू टांक ने कहा कि सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। ठेका प्रथा खत्म नहीं की जा रही है। ऑनलाइन हाजिरी ली जाती है। इससे कर्मचारी नाराज हैं। प्रदर्शन का संचालन अशोक थोरिया ने किया। साथ में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच भी मौजूद रहे।
उन्होंने सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाया व सीटू के प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि सरकार वादा करके पीछे हट रही है। इस मौके पर राकेश चावरिया, रोहित गिल, शंकर टांक व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।