फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cleaning tender stuck in code of conduct, city residents will not get relief from garbage

Rohtak News: आचार संहिता के फेर में फंसा सफाई टेंडर, शहरवासियों को कूड़े से नहीं मिलेगी निजात

Thu, 04 Apr 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 04 Apr 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Cleaning tender stuck in code of conduct, city residents will not get relief from garbage
रोहतक। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में हरियाणा में प्रथम रहे रोहतक में अब जगह-जगह कचरा नजर आ रहा है। शहर की मुख्य सड़क हो या चौराहा, हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई न होने व कचरे का समय से उठान न होने से वातावरण भी दूषित बना हुआ है। फिलहाल इस समस्या से अभी निजात भी नहीं मिलेगी। आचार संहिता के चलते नए सिरे से टेंडर नहीं हो सकता है। अदालत में अप्रैल में होने वाली सुनवाई भी अब 11 जुलाई को होगी। ऐसे में गलियों में सफाई के लिए अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

शहर की कॉलोनियों व मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कचरे के इन ढेरों में पशु भोजन तलाशते नजर आते हैं। इस कारण सड़कों पर भी गंदगी फैली रहती है। इस समस्या को देखकर लोग परेशान हैं। व्यवस्था बनाने या सुधार की दिशा में कदम भी नहीं उठाए जा रहे हैं। इस कारण बदले मौसम में मच्छर-मक्खियां पनपने लगी हैं। यही हाल रहा तो संक्रामक रोग फैल सकते हैं।
विज्ञापन

49 करोड़ में होना है सफाई का टेंडर
नगर निगम की ओर से सफाई का 49 करोड़ का टेंडर किया जाना है। टेंडर में दो साल के लिए ठेकेदार को दोनों जोन का ठेका दिया जाना है। ठेका तय होने पर ही सफाई व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से यह टेंडर फाइलों में बंद है। इस बारे में अदालत में अपील की गई है। इसे पुराने ठेकेदार ने चुनौती दी है। बुधवार को इस केस में सुनवाई न होकर अगली तिथि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च करता है नगर निगम
शहर की सफाई पर नगर निगम प्रशासन हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करता है। शहर की गलियों की सफाई की जिम्मेदारी निगम के 680 कर्मचारी संभालते हैं। इनमें से कर्मचारी 220 नियमित व 470 कर्मचारी डीसी रेट पर लगे हैं। निगम ने पिछले टेंडर में 22 में 16 वार्ड की गलियों की सफाई का काम ठेके पर दिया था। इसके लिए 16 वार्डों को दो भागों में बांटा गया। वार्ड नंबर 1,3, 4, 6,7, 8 व 17 में गलियों की सफाई का ठेका 24 करोड़ 26 लाख रुपये व वार्ड 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20 व 21 का ठेका 24 करोड़ व 75 लाख रुपये में दिया गया था।

वर्जन

निगम प्रशासन शहर की सफाई को लेकर प्रयासरत है। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए कर्मचारी काम कर रहे हैं। समय पर कचरे का उठान किया जा रहा है। सफाई टेंडर का मामला अदालत में विचाराधीन है।
- मंदीप धनखड़, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed