{"_id":"6594617ff0f3b5c830034046","slug":"clean-village-streets-at-municipal-corporation-shop-rohtak-news-c-17-roh1020-328560-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शहरों की तर्ज पर साफ होंगी गांव की गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शहरों की तर्ज पर साफ होंगी गांव की गलियां
Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
महम। लाखनमाजरा खंड के गांव नांदल में अब हर दरवाजे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली कचरा लेने आएगी। शहरों की तर्ज पर अब इस गांव में ट्रैक्टर-ट्राॅली से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया गया है। ग्राम सचिव संदीप दूहन ने बताया कि इसकी शुरुआत मंगलवार से गांव में सामूहिक रूप से हवन यज्ञ के साथ कर दी गई है। गीला व सूखा दोनों प्रकार का कचरा-ट्रॉली में डालकर उचित स्थान पर पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। हवन के साथ हुए मंत्रोच्चारण के बीच गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति की कामना की गई। हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। गांव के सरपंच जयप्रकाश ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को हरी झंडी दिखाकर गांव में नई पहल की है। ग्राम पंचायत के एरिया के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर ली है। यह ट्रैक्टर ट्रॉली घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करने का काम करेगी, ताकि गांव साफ सुथरा बना रहे। सरपंच जयप्रकाश व पंचों ने गांव को स्वच्छ गांव बनाने का जो बीड़ा उठाया है, उसके लिए गांव के लोगों ने प्रशंसा की।
फोटो 01 नांदल गांव में हवन यज्ञ में भाग लेते ग्रामीण।
02 ट्रैक्टर-ट्रॉली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सदस्य।
विज्ञापन
फोटो 01 नांदल गांव में हवन यज्ञ में भाग लेते ग्रामीण।
02 ट्रैक्टर-ट्रॉली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सदस्य।