फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   clash in banyani

सीएम के गांव में छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षों में बवाल, पुलिस बल तैनात

Fri, 11 Sep 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 11 Sep 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर के गांव बनियानी में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा की देर रात दो पक्षों में तनाव हो गया।
विज्ञापन


सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिन पहले छात्रा से हुई छेड़छाड़ को लेकर बुलाई गई पंचायत में बात बिगड़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दो घंटे तक दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चले।

इस दौरान एक पक्ष के 8 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और हालात का जायजा लेने के लिए एसपी भी पहुंचे।  पुलिस के मुताबिक ठाकुर समाज की लड़की गांव के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ाई करती है।
विज्ञापन


इसी स्कूल में उसका भाई भी पढ़ता है। मंगलवार को जब छात्रा स्कूल से घर आ रही थी तो दलित समाज के 5-6 युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने अपने भाई को इस बारे में बताया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दलित पक्ष के लड़कों से मारपीट कर दी। कुछ ही देर बाद दलित पक्ष के युवकों ने छात्रा के भाई पर हमला बोल दिया। इसके बाद ठाकुर समाज के लोग शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। दूसरे पक्ष ने इस दौरान शिकायत नहीं देने और मामले को पंचायत के जरिए निपटाने की अपील की। शाम को पंचायत घर में दोनों पक्ष पहुंचे। इस दौरान बात बिगड़ गई। लड़के पक्ष वालों ने आरोपी युवक और उसके साथ आए लोगों को पीटना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में आठ लोग घायल हुए हैं। इस मामले में महिला थाने में एक नामजद नाबालिग युवक सहित 6 अन्य के खिलाफ मारपीट, जान से मारने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------------------------------------------
पंचायत में बिगड़ी बात
बताया जा रहा है कि पंचायत में दोनों पक्षों को बुलाया गया। यहां एक आरोपी के अड़ जाने पर बात बिगड़ गई। पंचायत घर में दोनों पक्षों के मौजिज लोग मौजूद थे। जैसे ही युवक अड़ा तो दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने आरोपी पर हमला बोल दिया। कुछ ही देर में पूरे गांव में विवाद भड़क गया।
बवाल से बचने को पंचायत घर पर लगाया ताला, काम नहीं आया
स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद दोनों पक्षों की ओर से पंचायत में शामिल लोगों ने बवाल से बचने के लिए पंचायत घर का ताला लगा दिया। ताकि दोनों पक्षों के उपद्रवी लोगों से बचा जा सके। लेकिन गेट पर ताला लगाना भी काम नहीं आया। विवाद शुरू होने के बाद गेट का ताला तोड़कर पब्लिक बाहर की तरफ भागी।
दो घंटे तक  पथराव
विवाद शुरू होने के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक पथराव हुआ। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। यदि ग्रामीणों की माने तो पंचायत घर से राजपूत पक्ष के लोगों ने दलित पक्ष के लोगों पर जमकर पथराव और लाठी डंडों से हमला किया। इसके बाद दलित समुदाय के लोगों ने उत्पात मचाया।
सुबह भी हुआ था दोनों पक्षों के युवक ों में झगड़ा
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह भी दोनों पक्षों के युवकों के बीच स्कूल के बाहर झगड़ा हुआ। दोनों पक्ष के करीब 15 युवक लाठी डंडों के साथ आमने सामने आ गए थे। फिर ग्रामीणों की मदद से मारपीट को बंद कराया गया। इसके बाद पंचायत में सभी लोगों को बुलाया गया था।
सभी घरों में तलाशी अभियान
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए शाम को विवाद से प्रभावित हिस्से में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। ताकि असामाजिक तत्वों की वजह से गांव का माहौल न बिगड़े। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के घरों की तलाशी ली। यहां से कुछ भी संदिग्ध सामान मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया।  
गांव में रातभर गूंजते रहे सायरन
हालात काबू में रखने के लिए गांव के हर चौक और गली में हथियारों से लैस पुलिस बल तैनात कर दिया गया। गांव में स्थिति को संभालने के लिए करीब 500 की संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। गांव में रातभर पुलिस वाहनों के सायरन गूंजते रहे।
बवाल के बाद केस दर्ज
वहीं, मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। वारदात के बाद दोनों पक्षों के युवकों के बीच कई बार विवाद होने के बाद भी पुलिस ने गांव में जाने की जहमत नहीं उठाई। धीरे धीरे मामला बढ़ता गया। अब मामले में महिला थाने में एक नामजद नाबालिग युवक सहित 6 अन्य के खिलाफ मारपीट, जान से मारने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
संख्या के मामले में भारी है एक पक्ष
ग्रामीणों की मानें तो पूरे बनियानी गांव की आबादी करीब 6 हजार के आसपास है। यहां लगभग सभी जातियों के लोग रहते हैं। यदि दोनों पक्षों की बात की जाए तो संख्या में मामले में एक पक्ष दूसरे पक्ष से मजबूत है।  

वर्जन
गांव में छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। गांव में भाईचारा बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस बल रातभर गश्त करेगा।
शशांक आनंद पुलिस अधीक्षक रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed