फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Claim... Payment to farmers in 72 hours, Truth... Even after 15 days hands are empty

Rohtak News: दावा... 72 घंटे में किसानों को पेमेंट, सच... 15 दिन बाद भी हाथ खाली

Fri, 19 Apr 2024 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 19 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Claim... Payment to farmers in 72 hours, Truth... Even after 15 days hands are empty
18jjrp21 वेदपाल गांव जहाजपुर,
झज्जर। एक तरफ सरकार 72 घंटे में किसानों की पेमेंट के दावे कर रही है, लेकिन 15 दिन बाद भी किसानों को उनके खाते में पेमेंट नहीं मिल पा रही है। किसानों का कहना है कि इस समय शादी-ब्याह का सीजन चला हुआ है और पेमेंट न आने के कारण उनको कर्जा लेकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यदि सरकार समय पर पेमेंट कर ले तो उनको कर्जा नहीं लेना पड़े। फिलहाल सरसों की 68.78 करोड़ रुपये और गेहूं की 76.61 करोड़ रुपये की पेमेट होनी बाकी है। हैफेड की बात करें तो 13,135 किसानों में से 925 किसानों की पेमेंट सत्यापित हो चुकी है और 143.77 करोड़ में से 103.48 करोड़ रुपये खातों में डाले गए हैं। इसी प्रकार से हरियाणा स्टेट वेयरहाउस काॅर्पोरेशन की बात करें तो 3629 किसानों में से 935 किसानों की पेमेंट सत्यापित हुई है। विभाग ने 38.80 करोड़ में से 10.31 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसी प्रकार से गेहूं की बात करें तो हैफेड ने 1296 में से 96 किसानों की 22.64 करोड़ में से 1.68 करोड़ की पेमेंट जारी की है। इसी प्रकार से एचएसडब्ल्यूसी ने 944 में से 142 किसानों की 15.41 करोड़ में से 2.28 करोड़ की पेमेंट जारी की है। इसके अलावा फूड सप्लाई विभाग ने 2610 में से 310 किसानों की 48.25 करोड़ में से 5.73 करोड़ की पेमेंट जारी की है।
विज्ञापन

जिले की बात करें तो अब तक जिले की मंडियों में 4,85,860 क्विंटल सरसों की आवक हुई है, जिसमें से 3,83,260 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। इसके अलावा बुधवार शाम तक 2,42,270 क्विंटल का उठान हो चुका है। इसी प्रकार से गेहूं की बात करें तो अब तक 10,32,470 क्विंटल आवक हो चुकी है। इसके अलावा 5,32,790 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। बुधवार शाम तक 85540 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झज्जर अनाज मंडी में फसल डालें हुए 12 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पेमेंट नहीं आई। हमें मशीनों की कटाई के भी पैसे देने हैं। अगर फसलों की राशि समय पर नहीं आएगी तो आगे कहां देंगे। कुछ दिन बाद हमें शादी में भात भी भरना है। अगर पैसे समय पर नहीं मिलेंगे तो हमें कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
-धर्मबीर, किसान

अनाज मंडी में फसल डाले हुए 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन पैसे अभी तक नहीं आए न ही अभी कोई उम्मीद है। कुछ दिनों बाद लड़की की शादी है। यदि पास में पैसे नहीं होंगे तो लड़की की शादी कैसे होगी। मुझे ब्याज पर पैसे उठाने पड़ेंगे, तभी शादी हो पाएगी। आढ़ती कह रहे हैं कि गेंहू का उठान जब तक नहीं होगा, तब तक हम कुछ नहीं कर सकते हैं।

-वेदपाल, गांव जहाजपुर

अनाज मंडी में फसल डाले हुए 10 दिन हो चुके हैं। 20 एकड़ की फसल डाल चुका हूं। अब तक एक भी पैसा नहीं आया है। दो लाख रुपये ब्याज पर ले रखे हैं। सरकार हमारी ओर ध्यान ही नहीं दे रही।
-सतपाल, भदानी, गांव

वर्जन
हमारी 90 प्रतिशत पेमेंट हो चुकी है। जैसे ही माल गोदाम तक जाता है तो किसान की पेमेंट की जा रही है।
-अनूप नैन, जिला प्रबंधक, हैफेड, झज्जर

18jjrp21 वेदपाल गांव जहाजपुर,

18jjrp21 वेदपाल गांव जहाजपुर,

18jjrp21 वेदपाल गांव जहाजपुर,

18jjrp21 वेदपाल गांव जहाजपुर,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed