फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Claim of water supply twice, not even a drop in taps

Rohtak News: दो समय जलापूर्ति का दावा, नलों में एक बूंद तक नहीं

Sat, 25 May 2024 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Claim of water supply twice, not even a drop in taps
24सीटीके39...माता दरवाजा ​स्थित बूस्टर से पानी भरते लोग। संवाद
रोहतक। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से गत दिवस नई पेयजल आपूर्ति का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें यह दावा किया गया कि शहर में जलापूर्ति पहले से ज्यादा समय तक की जा रही है। साथ ही कई कॉलोनियों में दो वक्त पानी आपूर्ति की जा रही है। हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को शहर के कई मोहल्ले में पहुंचकर लोगों से बात की गई तो लोगों ने विभाग के दावे से उलट बात बताई।
विज्ञापन

बाबरा मोहल्ले वासियों ने कहा कि पेयजल आपूर्ति दूषित और बदबूदार है। ऐसे ही नेहरू कॉलोनी के लोगों ने कहा हमारे नलों से तो पानी एक बूंद टपके भी माह से ज्यादा हो गया है, पता नहीं विभाग किस सपने में खोया हुआ है, जो जल आपूर्ति का समय बढ़ाने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को सलारा मोहल्ला, बाबरा मोहल्ला, नेहरू कॉलोनी, झंग कॉलोनी, वार्ड-9 बोहर, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, प्रेम नगर का कुछ हिस्सा, राजेंद्र नगर आदि इलाके के लोगों का कहना है कि लंबे समय से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इसमें कुछ कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के नाम पर दूषित जल आ रहा है। ऐसे में विभाग के दावे और हकीकत में साफ अंतर दिख रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नया जल भंडारण केंद्र बनने के बाद ही शहर से पेयजल संबंधी समस्या समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पानी की आपूर्ति माह से ज्यादा से नहीं आई है। विभाग की बातें विभाग ही जानें। क्योंकि हकीकत में तो यही है कि हमें पानी ढोकर घर लेकर जाना है। वह भी दिन में करीब चार से पांच बार।

-सुमित्रा, नेहरू कॉलोनी
---बॉक्स
इस भीषण गर्मी में जब पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब पेयजल आपूर्ति नहीं आ रही है। ऐसे में दिन का ज्यादा समय पानी भरने में निकल जा रहा है। जलसंकट ने दिनचर्या खराब कर दी है।
-राजकिशोर, डेयरी मोहल्ला

---बॉक्स
मैं विभाग से दावा करता हूं कि वह इस जल का सिर्फ एक बार आचमन करके दिखा दें। पानी से इतनी तेज बदबू आ रही है, जिसे भरकर घर में रखा तक नहीं जा सकता, इस्तेमाल करना तो दूर की बात है। शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।

-अनिल, बाबरा मोहल्ला

----वर्जन
पेयजल आपूर्ति बढ़ाई गई है। कई मोहल्ले में दो समय पानी आपूर्ति की जा रही है। साथ ही सिलसिलेवार प्रत्येक मोहल्ले में आने वाले बूस्टिंग स्टेशन पर शिविर लगाकर लोगों की समस्या सुनकर समाधान किया जा रहा है।
-आर के शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed