फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City under encroachment, goods kept on footpath, people worried

Rohtak News: अतिक्रमण की जद में शहर, फुटपाथ पर रखा सामान, लोग परेशान

Mon, 22 Apr 2024 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
City under encroachment, goods kept on footpath, people worried
झज्जर। शहर के कई मार्ग अतिक्रमण की जद में है। ऐसा कोई मुख्य मार्ग या बाजार नहीं है जहां अतिक्रमण न हो। दुकानों के आगे दुकानदारों का 10 से 15 फीट आगे तक सामान रखा है। बाजार में अतिक्रमण है। फुटपाथ पर भी अतिक्रमण है। लोग फुटपाथ होते हुए भी सड़क पर चलने को मजबूर हैं। इससे हादसा होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

शहर का सिलानी गेट से मुख्य बाजार, राव तुलाराम चौक के पीछे बादली रोड, स्टेडियम के बाहर, गुरुग्राम रोड, आंबेडकर चौक से दिल्ली गेट तक सभी जगह दुकानदारों ने बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है, लेकिन नगर परिषद प्रशासन आंखें मूंदे बैठे केवल देख रहा है। अतिक्रमण के कारण पूरा दिन बाजार व राव तुलाराम चौक पर जाम लगा रहता है। नगर परिषद ने पिछले एक साल में शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया। यही वजह है कि दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं और शहर में अतिक्रमण का जाल बिछा हुआ है। कुछ माह पहले डीसी ने भी बाजार के आसपास के एरिया का निरीक्षण किया था और नप को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने के आदेश दिए थे। उनके आदेश के बावजूद कोई अभियान नगर परिषद ने नहीं चलाया।
विज्ञापन




पुलिस भी नहीं दे रही ध्यान



जिन जगहों पर अतिक्रमण सबसे ज्यादा है, उनमें सिलानी गेट, राव तुलाराम चौक शामिल हैं। दोनों ही जगह पर पूरा दिन पुलिस खड़ी रहती है। अतिक्रमण के कारण जाम लगने पर पुलिस जाम पर खुलवा देती है, लेकिन अतिक्रमण करने वालों को कुछ नहीं कहा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध पार्किंग भी मुख्य समस्या

शहर में प्रशासन ने फुटपाथ चलने के लिए बनाए हैं, लेकिन इन फुटपाथ पर लोग नहीं चलते बल्कि दुकानदार का सामान रखा जाता है। कुछ मार्गों पर लोग अपने वाहन खड़ा कर शांपिंग चले जाते हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ जाती है।



वर्जन



जिन स्थानों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है, उनको हटवाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

परवेश कादियान, जिला नगर आयुक्त, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed