{"_id":"654d4a86e07396a84909eae9","slug":"city-residents-will-get-the-gift-of-kachcha-beri-road-railway-crossing-on-diwali-rohtak-news-c-17-roh1020-290136-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शहरवासियों को दीपावली पर कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग की मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शहरवासियों को दीपावली पर कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग की मिलेगी सौगात
विज्ञापन
रोहतक। शहरवासियों को दीपावली त्योहार पर सरकार एक बड़ी सौगात देने जा रही है। कच्चा बेरी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज का शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इस ब्रिज को अब भगत नामदेव संत रेलवे ओवर ब्रिज क्रॉसिंग नंबर 60 (कच्चा बेरी रोड) के नाम से जाना जाएगा। इससे शहर की जनता को अनाज मंडी व सब्जी मंडी में आने जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इन दोनों स्थानों समेत रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए दो मिनट से भी कम का सफर तय करना पड़ेगा।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि भगत नामदेव संत रेलवे ओवरब्रिज को डॉ. मंगल सेन एलिवेटेड रोड से जोड़ा गया है। इस रेलवे ओवरब्रिज के चालू होने से वैश्य कॉलेज, अनाज मंडी, सुनारिया व अन्य कॉलोनियों की ओर से शहर में आने वाले नागरिकों को लाभ होगा और बहुत ही कम समय में आवागमन कर सकेंगे। भगत नामदेव संत जी रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण पर 45.80 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आई है। इस ब्रिज की लंबाई 1150 मीटर है और 7 मीटर इसकी चौड़ाई है। इस ब्रिज के चालू होने से यातायात जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। उद्घाटन के दौरान स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर एसडीएम राकेश कुमार सैनी ने अधिकारियों के साथ रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया और मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राहुल चहल व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रोवर बोले-रोहतक के लिए ऐतिहासिक प्रोजेक्ट
रोहतक के ऐतिहासिक एलिवेटेड फ्लाई ओवर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के उद्घाटन से पहले प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि एलिवेटेड फ्लाईओवर रोहतक के लिए एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट है। कच्चा बेरी रोड पर 24 घंटे में करीब 9 घंटे रेलवे फाटक बंद रहती थी और 80 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती थी, जिसकी वजह से कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहता था।
विज्ञापन
2021 में होना था निर्माण कार्य पूरा
जनवरी 2019 में फ्लाईओवर का शिलान्यास किया गया था और इसे मार्च 2021 तक पूरा होना था, लेकिन रेलवे की ढिलाई के चलते यह अधर में लटका रहा। इसके चलते अब 11 नवंबर 2023 यानी दो साल की देरी से शिलान्यास होगा। खासतौर पर रेलवे स्टेशन की ओर से नई सब्जी मंडी जाने के लिए रास्ता छोटा हो जाएगा। इसके अलावा आंबेडकर चौक, हिसार रोड, भिवानी रोड की ओर से आने वाले वाहन चंद मिनटों में नई अनाजमंडी, सुनारिया चौक पहुंच जाएंगे। वर्तमान में बाईपास से लंबा चक्कर लगाकर वाहनों को जाना पड़ता है।