फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City residents will get daily supply, 2150 cusecs of water released in JLN canal

Rohtak News: शहरवासियों को रोजाना मिलेगी आपूर्ति, जेएलएन नहर में छोड़ा 2150 क्यूसेक पानी

Sat, 30 May 2026 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
City residents will get daily supply, 2150 cusecs of water released in JLN canal
07-जेएलएन नहर में पहुंचा पानी। संवाद - फोटो : gandarbal news
रोहतक। भीषण गर्मी में जल संकट झेल रहे शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। सिंचाई विभाग ने नियमित शेड्यूल के तहत जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर में 16 दिन के लिए पानी छोड़ दिया है। वहीं, नहर में पानी की क्षमता बढ़ाने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन एक समय सप्लाई का देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जेएलएन नहर में वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को नहर में पानी की क्षमता लगभग दोगुनी हो गई है। सिंचाई विभाग के अनुसार, वीरवार को जेएलएन नहर में 1200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जबकि शुक्रवार को 2150 क्यूसेक कर दिया है। पानी की आवक बढ़ने से शहर के जलघरों और तालाबों का जलस्तर सुधरने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता भूदेव मुदगिल ने बताया कि नहरी पानी आने के बाद विभाग ने सप्लाई में परिवर्तन कर दिया है। अभी तक पुराने शहर में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा था लेकिन अब 48 घंटे में मिलने वाला पानी प्रतिदिन एक समय सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूदेव मुदगिल ने कहा कि जेएलएन नहर से लगातार 16 दिन तक पानी आने से शहर के तालाबों की स्थिति सामान्य हो जाएगी। तालाबों में पर्याप्त में पानी होने के बाद पहले की तरह प्रतिदिन दो समय पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं, पिछले 10 दिन से शहर में पानी की भारी कटौती चल रही थी। कई कॉलोनियों में टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा था। नहर में पानी बढ़ने से अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

--------
वर्जन
अगले दो से तीन दिन में शहर की सभी कॉलोनियों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। सभी जलघरों से प्रतिदिन एक समय पानी दिया जा रहा है। गर्मियों में पानी की मांग अधिक रहती है। लोगों से अपील है कि पानी का दुरुपयोग न करें।
- राजेश रोहिला, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed