फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City kirtan taken out on the occasion of Prakash Utsav of Guru Gobind Singh

Rohtak News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला

Sun, 05 Jan 2025 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
City kirtan taken out on the occasion of Prakash Utsav of Guru Gobind Singh
04सीटीके10..नगर कीर्तन निहंगों पर पुष्प वर्षा करते संगत। स्रोत : गुरुद्वारा
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर शनिवार को माता दरवाजा स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्रद्धा और विश्वास से महान नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में बड़ी संख्या में साध-संगत नगर कीर्तन में शामिल हुई। नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने करतब दिखाए। नगर कीर्तन में पूरे समय सतनाम श्री वाहेगुरु के जयकारे से भक्तिमय माहौल रहा।
विज्ञापन

नगर कीर्तन गुरुद्वारा बंगला साहिब से आरंभ होकर माता दरवाजा, टिकाना साहिब, भिवानी स्टैंड, रेलवे रोड, झज्जर रोड, शांतमयी चौक, गोहाना अड्डा, किला रोड, प्रताप चौक, बड़ा बाजार होते हुए वापस गुरुद्वारा बंगला साहिब में संपन्न हुई।
विज्ञापन

इन मार्गाें पर जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं व संगत ने नगर कीर्तन का फूलों से स्वागत किया। संगत ने माथा टेककर अरदास की। संगत व सेवादार पालकी के आगे सफाई करते हुए आगे बढ़े। श्रद्धालुओं ने कीर्तन-भजन व गुरुवाणी से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गतका पार्टियों ने पारंपरिक कलाओं व करतबों का प्रदर्शन किया। संगत ने अमृत गुर ते पाया, सास सस सिमरो गोविंद, वाहो वाहो गोबिंद सिंह, आपे गुरु चेला... गुरुवाणी कर गुणगान किया। नगर कीर्तन में निहंग, रागी जत्था, घोड़े, गतका पार्टी, बैंड पार्टी, ऑर्केस्ट्रा, सिख मिलिट्री बैंड, पंज प्यारे, शबद चौकी, गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी और गुरुनानक नाम लेवा साध संगत ने हाजिरी भरी। रास्ते में जगह-जगह स्टाल लंगर आदि का भी प्रबंध रहा। काफी संख्या में शहरवासी भी नगर कीर्तन जब देखो देखने के लिए उमड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर सरदार पूरन सिंह और सचिव परमजीत सिंह ने बताया कि 6 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर महान गुरमत समागम सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मनाया जाएगा। इसमें महान रागी कीर्तन करेंगे। रात 8 बजे दीप माला व आतिशबाजी की जाएगी। कीर्तन दरबार का 10 बजे समापन होगा।

04सीटीके10..नगर कीर्तन निहंगों पर पुष्प वर्षा करते संगत। स्रोत : गुरुद्वारा

04सीटीके10..नगर कीर्तन निहंगों पर पुष्प वर्षा करते संगत। स्रोत : गुरुद्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed