फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City government will sell land worth 40 crores for development

विकास के लिए 40 करोड़ की जमीन बेचेगी शहर की सरकार

Tue, 21 Sep 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
City government will sell land worth 40 crores for development
डेढ़ साल से आर्थिक तंगी से जूझ रही शहर की सरकार 40 करोड़ की जमीन बेचकर अब विकास कार्यों के लिए बजट जुटाएगी। जमीन बेचने के प्रस्ताव पर 28 सितंबर को होने वाली हाउस की बैठक में मुहर लगाई जाएगी। यह प्रस्ताव बैठक के लिए तैयार 295 एजेंडों में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम हाउस की लंबे इंतजार के बाद 28 सितंबर हो बैठक होगी, जिसका एजेंडा तैयार करने के लिए सोमवार दोपहर 12 बजे तक पार्षदों ने अपने वार्डों के एजेंडे निगम प्रशासन को दिए। वहीं, देर शाम निगम के अधिकारियों ने बैठक करके प्रशासन की तरफ से 14 एजेंडों को अंतिम रूम दिया। निगम सोनीपत रोड स्थिति 9800 वर्गगज जमीन में से 3700 वर्गगज को 40 करोड़ रुपये में बेचकर शेष जगह में बहुमंजिला निगम कार्यालय व सामुदायिक केंद्र बनाना चाहता है। साथ ही निगम की आय बढ़ाने के लिए स्लॉटर हाउस चालू करने व शहर में 180 सीसीटीवी कैमरे लगाने व बिना स्वीकृति ठेका आगे न बढ़ाने, आधुनिक हड़वारा बनाने, छह वार्ड की सफाई का काम ठेका पर देने, सभी मैनहोल पर जाल लगाने, सड़कों के गड्ढे भरने व नए कार्य के लिए तीन माह पहले ही ऑनलाइन ठेका की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव भी हाउस में रखा जाएगा।
विज्ञापन

पार्षदों ने भेजे ये एजेंडे
वार्ड 1 : भिवानी चुंगी से हिसार रोड तक सीवर की बड़ी लाइन डालने, अमरूत योजना के तहत डाली सीवर लाइन चालू करने, आईडीसी व पब्लिक हेल्थ की खाली जमीन को निगम द्वारा लेकर पार्कों का सुंदरीकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 2 : नेहरू कॉलोनी में बने सामुदायिक केंद्र को निगम द्वारा लेने, नेहरू कॉलोनी में पानी के बूस्टर पंप सेट बदलने, पानी की किल्लत का निदान कराने और वार्ड में कम से कम 200 लाइट लगवाई जाएं।
वार्ड 3 : कश्यप धर्मशाला बनवाने के लिए डी प्लान से 15 लाख व बाबरा मोहल्ला की जाट धर्मशाला में हॉल के लिए 25 लाख रुपये की मंजूरी दी जाए, सैनीवास मोहल्ला, धोबी मोहल्ला व डॉक्टर प्रेम वाली गली की सड़क बनवाई जाए।
वार्ड पांच : रैनकपुरा बूस्टर का काम पूरा कराया जाए, जींद रोड तालाब पर सुलभ शौचालय, 70 फीसदी कच्ची गलियों को पक्का करने, गलियों में पानी लाइनों का काम पूरा किया जाए।
वार्ड छह : हनुमान कॉलोनी की गली नंबर दो को ऊंचा किया जाए, तेज कॉलोनी की धर्मशाला पूरी की जाए, हरिजन चौपाल में जलनिकासी की व्यवस्था की जाए। सीवर लाइन के लिए खोदी सड़कों को बनवाया जाए।
वार्ड सात : आसामियों वाली गली का निर्माण, कृपाल नगर, चमनपुरा, चुन्नीपुरा, उत्तम विहार, महावीर कॉलोनी, प्रेम नगर की गलियों का नवनिर्माण करने, उत्तम विहार व महावीर कॉलोनी की नालियों में जीटी लगवाई जाएं। साथ ही वार्ड में 300 स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएं।
वार्ड आठ : लाढ़ौत रोड पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ढाई साल से उखड़ी गली बनवाने, छोटूराम स्टेडियम के सामने की टूटी पुलिया बनवाने, विशाल नगर, लाढ़ौत रोड व शास्त्री नगर में आ रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान करवाया जाए।
वार्ड नौ : बोहर मेलवान पाना में चार एकड़ जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने की फिराक में है, ऐसे ही हालात भौपान पाना में भी हैं। दोनों जगह पार्क बनवाए जाएं, ताकि जमीन को कब्जे से बचाया जा सके। पार्क लोगों के काम आ सके।
वार्ड 11: सेक्टर-14 के प्रवेश मार्ग को दोनों तरफ से तीन-तीन फुट चौड़ा किया जाए, सेक्टर-14 को ताऊ देवीलाल पार्क को फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाए। सेक्टर-एक, दो, तीन व 14 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्लब बनवाया जाए।
वार्ड 12 : रामगोपाल कॉलोनी, ताऊ नगर, तिलक नगर, कमल कॉलोनी, देव कॉलोनी, भरत कॉलोनी व छोटूराम नगर की सफाई कराई जाए। नई सीवर लाइन व पानी की लाइन डलवाई जाए। पार्कों का अधूरा काम पूरा करवाया जाए।
वार्ड 13: झंग कॉलोनी, विकास नगर, डॉक्टर हवा सिंह वाली सड़क, मॉडल टाउन, राजकीय कन्या विद्यालय की सड़क बनवाने, आईएमटी चौक का नामकरण भगवान परशुराम के नाम करने व कैलाश कॉलोनी पार्क के अधूरे काम पूरे करवाए जाएं। साथ ही सफाई कर्मियों की भर्ती की जाए।
वार्ड 14 : राजकीय वरिष्ठ विद्यालय का नाम शहीद रविंद्र कुमार के नाम पर रखने, कोर्ट के सामने गोल चक्कर का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर रखने, 20 साल से ज्यादा पुराने किरायेदारों को मालिकाना हक दिया जाए।
वार्ड 16 : काठमंडी के दोनों तरफ का रोड सीसी का बनवाया जाए। पीपल वाली गली को बारिश की पानी निकासी की लाइन से जोड़ा जाए। राम गली में सीवर लाइन डलवाकर सीसी रोड बनवाई जाए। विजय नगर में जल्द से जल्द पानी की लाइन डलवाई जाए।
वार्ड 17 : पुरानी अनाज मंडी, पुरानी रामलीला ग्राउंड पर सीवरेज समस्या का निदान, श्रीराम जानकी मंदिर, श्रीराम सत्संग भवन, गोसाईं चौक, पाड़ा मोहल्ला, पीर वाली गली, किला रोड, गनैरी वाली गली आदि की सीवरेज व पानी की समस्या का निदान करवाया जाए। गांधी नगर स्थिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम शहीद सिपाही रविंद्र के नाम पर रखा जाए।
वार्ड 18 : पालिका कॉलोनी में सामुदायिक केंद्र व लाइब्रेरी बने, बिजली के नीचे तार ऊपर कराए जाए, सब्जी मंडी, अनाज मंडी में कमेटी की तरफ से कोई सफाई कर्मी नहीं है, जिसकी वजह से गंदगी बनी रहती है। सफाई कर्मी लगाए जाए।
वार्ड 19 : शिवाजी कॉलोनी, टेक नगर, पटेल नगर, न्यू चिन्योट कॉलोनी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, काठ मंडी, चावला कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी की सड़क बनाई जाए। टेक नगर, न्यू चिन्योट कालोनी में सीवर लाइन डलवाई जाए।
वार्ड 20 : एकता कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, आनंद नगर, आंबेडकर नगर की सीवर ब्लाक है, एक करोड़ रुपये का टेंडर अमृत योजना में हुआ था। टेंडर को ढाई साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक काम नहीं हुआ है। समय पर काम नहीं हो सके तो जनस्वास्थ्य विभाग को धनराशि स्थानांतरित की जाए।
वार्ड 21: सभी कच्ची गली पक्की की जाए। टूटी गलियों को सही करवाया जाए। स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाए। सीवर की सफाई कराई जाए। पानी की लाइन डाली जाए। बिजली के तार काफी नीचे हैं, उन्हें बदलवाया जाए।
वार्ड 22 : सुनारिया से मायना की तरफ पांच कदम का रास्ता है, जो नहर के आगे कच्चा है, उसे पक्का बनवाया जाए।
तीन मनोनीत पार्षदों ने दिए प्रस्ताव
आदेश सक्सेना
केवल गंज की नालियां भरी है, सफाई करवाई जाए। पीने के पानी बदबूदार आता है। खराब लाइटें सही करवाई जाए। सीवर के टूटे ढक्कन सही करवाए जाए।
अमित बंसल
त्रिवेणी पार्क के गेट को स्टील का लगवाया जाए। जीवन राम बशेसर लाल स्कूल से त्रिवेणी पार्क तक नई रोड बनवाई जाए। जनता कॉलोनी की गलियों में स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए।

राजेश सैनी
आर्य नगर मोड़ से लेबर चौक तक की सड़क बनवाई जाए। झज्जर मोड़ से भिवानी स्टैंड तक न तो पानी की लाइन हैं और न सीवर की। लोगों ने कनेक्शन किया है, जिसकी निकासी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed