फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City bus service: One passenger traveled in a bus worth Rs 1.5 crore

सिटी बस सेवा : डेढ़ करोड़ की बस में एक सवारी ने किया सफर

Tue, 28 Jan 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
City bus service: One passenger traveled in a bus worth Rs 1.5 crore
27सीटीके12...आशु, नेकीराम कॉलेज, छात्र। स्रोत: संवाद
नेहा किन्हा
विज्ञापन

रोहतक। शहर में सिटी बस सेवा चालू हो गई है। सोमवार सुबह 6:36 बजे बस स्टैंड से रवाना हुई डेढ़ करोड़ की बस में मात्र एक सवारी ने पीजीआई तक का सफर किया। समय के साथ बसों में सवारियां बढ़ती गईं।
एमडीयू व जाट काॅलेज जाने वाले विद्यार्थी व पीजीआई में उपचार के लिए बाहर से आने वाले मरीज व उनके परिजनों ने अधिक संख्या में सिटी बस सेवा का लुत्फ उठाया। गणतंत्र दिवस पर पंचायत मंत्री ने कृष्णलाल पंवार ने ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 1 फरवरी तक बसों में फ्री सफर रहेगा। संवाद टीम ने बस का सफर कर पड़ताल की।
विज्ञापन

रोडवेज की तरफ से सुबह 6 बजे नए बस स्टैंड से पीजीआई जाने के लिए पहली बस का समय रखा गया है, लेकिन 36 मिनट इंतजार करने के बाद एक युवक आया, जिसे पीजीआई जाना था। बस उसे ही लेकर रवाना हो गई। रास्ते में भी कोई सवारी नहीं मिली। सिटी बस के दूसरे फेरे में पांच यात्री, तीसरे में सात, चौथे फेरे में 10, पांचवें में 30 यात्री, छठे फेरे में 18, सातवें फेरे में 48 व नौवें फेरे में 15 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11:33 बजे रवाना हुई ई-सिटी बस में 25 सवारी थीं। इनमें ज्यादा युवा थे। बस को पहले स्टॉपेज रिवाज होटल के बाहर से एक युवक बस में सवार हुआ, लेकिन अगले स्टॉपेज रिलायंस मार्ट, नितानंद स्कूल, जाट भवन व सेक्टर-1 के स्टॉपेज पर कोई सवारी नहीं मिली और न ही कोई सवारी बस से उतरी। इसके चलते बस बिना रुके बस आगे बढ़ गई। राजीव चौक पर दो व एमडीयू के गेट नंबर दो पर चार छात्र बस से उतरे, साथ ही एक युवक बस में चढ़ा। जाट कॉलेज के बाहर पांच छात्र बस से उतरे। इसके बाद नेकीराम कॉलेज के मोड़ पर कोई नहीं उतरा, जबकि मेडिकल मोड़ पर सात सवारियां उतरीं। एक सवारी पीजीआई जाने के लिए चढ़ी। संवाद
...........
ये बोले यात्री
सिटी बसों की शुरुआत बहुत अच्छा फैसला है। इसमें किराया भी कम रहेगा। आज तो भीड़ भी कम है। बस में सफर का काफी अच्छा महसूस हो रहा है।
- आशु, नेकीराम कॉलेज छात्र।

जींद से आई हूं, सिटी बस सेवा का पहला दिन है। किराया भी कम रहेगा। छात्रों के लिए और पीजीआई में आने वाले मरीजों के लिए अच्छी सुविधा है।
- कुसुम, जींद।

करनाल से आई हूं, पीजीआई में कैंसर का इलाज चल रहा है। बस में सफर करना अच्छा लग रहा है। पहले छोटी बस आती थी, लेकिन अब यह बड़ी बस आ गई है।
- बलविंदर कौर, करनाल।

बस अच्छी है। ऑटो से परेशान हो जाते थे, लेकिन इन बसों में किराया भी कम लगेगा, भीड़ भी नहीं हो रही है। ऑटो ज्यादा समय में पहुंचाती थी, लेकिन ये बसें जल्द पहुंचा देती हैं।

- सतपाल, करनाल।

27सीटीके12...आशु, नेकीराम कॉलेज, छात्र। स्रोत: संवाद

27सीटीके12...आशु, नेकीराम कॉलेज, छात्र। स्रोत: संवाद

27सीटीके12...आशु, नेकीराम कॉलेज, छात्र। स्रोत: संवाद

27सीटीके12...आशु, नेकीराम कॉलेज, छात्र। स्रोत: संवाद

27सीटीके12...आशु, नेकीराम कॉलेज, छात्र। स्रोत: संवाद

27सीटीके12...आशु, नेकीराम कॉलेज, छात्र। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed