फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CITU workers staged a protest; a nationwide strike is planned for February 12.

Rohtak News: सीटू कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रव्यापी हड़ताल 12 फरवरी को

Tue, 20 Jan 2026 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
CITU workers staged a protest; a nationwide strike is planned for February 12.
19जेएनडी21: गोहाना रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मजदूर। स्रोत कर्मचारी
जींद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व सीटू ने संयुक्त रूप में सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल का नोटिस तहसीलदार बलराम को सौंपा। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान संजीव ढांडा व रमेश चंद्र ने की। संचालन मजदूर नेता कपूर सिंह ने किया।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य के नेता सुरेश राठी, संदीप जाजवान जिला सचिव सीटू ने कर्मचारियों को बताया कि हरियाणा उच्च न्यायालय ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के आदेश दिए थे लेकिन भाजपा सरकार उच्च न्यायालय के आदेशों को अनदेखा कर रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की लंबे समय से मांग है की पुरानी पेंशन बहाल हो। विभागों में लाखों खाली पड़े पदों को सरकार भरना नहीं चाहती। सभी सरकारी विभागों को बंद करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार इन मांगों का समाधान करें नहीं तो 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करके संघर्ष को और तेज करेंगे।
इस दौरान मनदीप नेहरा, कमलसैनी, मंगतराम, धर्मवीर मोर, संदीप पूनिया, राजेश , विक्रम संधू, पंकज भाटिया, राकेश, संदीप, गिल ,रमेश रोडवेज, राजेश कालीरमन, सनी पटवारी, सुरेश करसोला, पवन, सोहनलाल नगर पालिका, रामेश्वर भारद्वाज, धर्मबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed