फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Citizens should practice yoga to stay healthy: Vaishali Singh

नागरिक निरोगी रहने के लिए अपनाएं योग : वैशाली सिंह

Thu, 20 Jun 2024 06:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Citizens should practice yoga to stay healthy: Vaishali Singh
19सीटीके27... राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित योग मैराथन ​शिविर में योग सिखते योग साधक। स्रोत:ड
रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल में हजारों बच्चों ने योगाभ्यास किया। योग सहायक पूनम ने सभी योग साधकों को सूक्ष्म व्यायाम के अलावा विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

वहीं अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने जिलावासियों का आह्वान किया है कि वे स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। योग अपनाकर शरीर को रोग मुक्त किया जा सकता है। सरकार की ओर से घर-घर तक योग के संदेश को पहुंचाया जा रहा है। हर वर्ष 21 जून को खंड व जिला स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हर व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम एक घंटा योग कर रोग मुक्त हो सकते हैं। वैशाली सिंह स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में योग मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें लगभग 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ईशा, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. प्रदीप, डॉ.सुमन, डॉ. दीपशिखा, डॉ. वत्स, परमजीत सिंह, पूनम, कैलाश, इंदू, पूजा, सोनिया व टीन्नू शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed