फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chlorine gas cylinder leaked in Jal Ghar, paddy crop of six farmers scorched

Rohtak News: जलघर में क्लोरीन गैस का सिलिंडर लीक, छह किसानों की धान की फसल झुलसी

Thu, 28 Aug 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Chlorine gas cylinder leaked in Jal Ghar, paddy crop of six farmers scorched
रोहतक के गिझी गांव में क्लोरीन गैस लीक होने से प्रभावित हुई धान की फसल दिखाते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला (रोहतक)। गिझी गांव के जलघर में लगा क्लोरीन गैस सिलिंडर लीक हो गया। समय रहते बचाव से बड़ा हादसा होने से बच गया। गैस से जलघर के आसपास छह किसानों की धान की कई एकड़ फसल झुलस गई। किसान फसल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उपायुक्त से मिलेंगे।
जलघर में पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए क्लोरीन गैस का प्रयोग होता है। दो दिन पहले सिलिंडर से गैस लीक हो गई। वहां कर्मचारी मोहित व बंटी मौजूद थे। यह सूचना अधिकारियों को दी। कर्मचारियों ने सिलिंडर को जलघर के टैंक में डाल दिया। मोहित को सांस लेने में दिक्कत हुई तो वह घर लौट आया।
विज्ञापन

हवा के रुख से फैली गैस
पिछले कई दिनों से इलाके में पूर्वाई हवा चल रही है। बताया गया हवा के रुख से जिस तरफ गैस गई, वहीं फसल झुलस गई। बुधवार को फसल पर गैस का असर दिखाई दिया। किसान देवेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अनूप, सत्यवान, महाबीर, पूर्ण की धान की फसल में नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार करने में हजारों रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल में बाली आने का समय आया तो गैस लीक से नुकसान हो गया। जल्द ही किसान डीसी से मिलेंगे और नुकसान की भरपाई की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि जब खेतों में आए तो अजीब सी गंध आई थी।

पलवल से आया मैकेनिक
कर्मचारियों ने बताया कि जलघर में सिलिंडर लीक होने पर पलवल से मैकेनिक बुलाया गया। तब तक सिलिंडर खाली हो चुका था। यह सिलिंडर कितना पुराना है, यह भी जांच का विषय है।

 रोहतक के गिझी गांव में क्लोरीन गैस लीक होने से प्रभावित हुई धान की फसल दिखाते किसान। संवाद

रोहतक के गिझी गांव में क्लोरीन गैस लीक होने से प्रभावित हुई धान की फसल दिखाते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed