{"_id":"272dcf4677d08a1fdba482b336be067c","slug":"chiniz-cord-neck-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे से बाइक सवार की गर्दन और अंगुली कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे से बाइक सवार की गर्दन और अंगुली कटी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 17 Aug 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की गर्दन और अंगुली कट गई।
गंभीर रूप से घायल युवक किसी तरह से निजी डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने गर्दन में गहरे घाव की वजह से 10 टांके लगाए, जिससे युवक की जान बच सकी।
झज्जर रोड जैन जती गली में रहने वाले वेदप्रकाश शर्मा उर्फ शर्मा दीमक वाले रविवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर जनता कॉलोनी से अपने घर जा रहे थे।
वह झज्जर रोड फ्लाइओवर पर पहुंचे तो गर्दन मांझे में उलझ गई जिससे काफी गहरा जख्म हो गया। बाइक रोककर जब मांझे को हाथ से तोड़ने का प्रयास किया तो इससे अंगुली कटकर लटक गई।
इसके बावजूद मांझा तोड़कर पास के ही निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने गर्दन के जख्म को देखते हुए दस टांके लगाए और अंगुली को खराब होना बताया।
वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि फ्लाइओवर के पुल से मांझा सटाकर पतंग उड़ाई जा रही थी और उनको मांझा काफी बारीक होने के कारण दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हो गया। वहीं चाइनीज मांझे की खुलेआम बिक्री को लेकर वेदप्रकाश ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद प्रशासन की लापरवाही से चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है।