फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Children learned the colors of culture and tradition

Rohtak News: बच्चों ने सीखे संस्कार और संस्कृति के रंग

Fri, 13 Jun 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 13 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Children learned the colors of culture and tradition
12सीटीके14...जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल संस्कार शिविर के समापन अपसर पर विद्या​र
रोहतक। भारत विकास परिषद की भगत सिंह शाखा की ओर से जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 11 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का वीरवार को समापन हुआ। शिविर का आयोजन 1 जून से 11 जून 2025 तक किया गया, इसमें बच्चों ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों की गहराई से सीख ली। परिषद परिवार की महिलाओं ने बच्चों को ‘भारत को जानो’ पुस्तक के माध्यम से प्रश्नोत्तरी कराई, ‘राष्ट्रीय चेतना के स्वर’ पुस्तक से समूहगान सिखाया, पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें समझाईं। इस मौके पर परिषद की सक्रिय सदस्य साक्षी बंसल, योगेश गुप्ता, निधि गर्ग, पूजा सिंगल, वंदना जैन, बृजबाला गुप्ता, टिम्सी कंसल, सुमन गर्ग, नीता सिंहपुरिया, प्रवीण गर्ग, दिनेश तायल, नीरज बंसल, सुनील जैन, विपिन गुप्ता आदि व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed