{"_id":"edc5eaeb44b95ccd9a80c7ae51c87075","slug":"child-in-home-police-was-searching-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में छिपा रहा बच्चा, अपहरण की आशंका पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में छिपा रहा बच्चा, अपहरण की आशंका पर दौड़ी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलारा मोहल्ले में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे के अपहरण की आशंका को
विज्ञापन
लेकर बृहस्पतिवार को हड़कंप मच गया। वायरलेस पर सूचना फ्लैश कर पूरे
क्षेत्र में बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई। लगभग दो घंटे बाद बच्चा कमरे में
बेड के नीचे ही मिला, जिसके बाद ही पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।
बच्चा स्कूल जाने के डर से बेड के नीचे छिपा था। मामला बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे का है। सलारा मोहल्ला निवासी शंकर का छह वर्षीय बेटा रौनक कक्षा दो में पढ़ता है। स्कूल जाने से पहले वह अचानक गायब हो गया। कुछ देर तक परिजन इधर-उधर देखते रहे।
बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका को लेकर पुलिस को सूचना दे दी। सलारा मोहल्ला चौकी पर पुलिस ने सूचना वायरलेस पर फ्लैश कर दी और बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई। लगभग दो घंटे तक बच्चे का कुछ पता नहीं चला।
इसी दौरान शंकर की बेटी गुड़िया कमरे में खेलते हुए अंदर चली गई, जहां उसने रौनक को बेड के नीचे छिपा देखा। परिजनों ने बच्चे को बाहर निकाला और बेड के नीचे छिपने का कारण पूछा। इस पर बच्चे ने बताया कि वह स्कूल जाने के डर से छिपा हुआ था। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस को भी जानकारी दे दी।