फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Secretary instructed to make a plan to shift the government office out of the city

मुख्य सचिव ने सरकारी कार्यालय शहर से बाहर स्थानांतरित करने का प्लान बनाने के दिए निर्देश

Fri, 20 May 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary instructed to make a plan to shift the government office out of the city
शहर के अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र को कम करने के संबंध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग करते मुख्य सच? - फोटो : RohtakCity
प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने लघु सचिवालय, न्यायिक परिसर, पुलिस लाइन, खजाना, निर्वाचन व निगम दफ्तर शहर से बाहर स्थापित करने का प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दफ्तर बाहर जाने से खाली होने वाली भूमि के सदुपयोग की योजना बनाने के लिए कहा है। वह शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक अधिकारियों के साथ कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा रोहतक कोर्ट कांप्लेक्स के आसपास भीड़भाड़ वाले क्षेत्र को कम करने व भविष्य में शहर के विस्तार के मद्देनजर विभिन्न कार्यालयों को बाहर स्थानांतरित करने पर मंथन किया। उन्होंने कहा कार्यालयों के स्थानांतरण के बाद जो भूमि खाली होगी, उसके सदुपयोग के लिए विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, औद्योगिक तथा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ विचार किया जाए। सुझाव दिया कि इस कार्य के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाए। आमजनों से भी सुझाव लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री का कोर्ट परिसर के आसपास के इलाके को भीड़भाड़ से मुक्त करने पर जोर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय, न्यायिक परिसर, पुलिस लाइन, खजाना कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय व नगर निगम को शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थापित किया जाना अच्छी परियोजना है। इससे न केवल शहर के अंदर भीड़भाड़ कम होगी, बल्कि पीजीआई आने वाले वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी। इस परियोजना से पार्किंग की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि सुनारिया कलां एवं सुनारिया खुर्द राजस्व संपदा में जेल, आईआईएम एवं पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज आदि के समीप नगर निगम की साढ़े 64 एकड़ भूमि खाली है, जिस पर निगम कार्यालय, लघु सचिवालय, न्यायिक परिसर, पुलिस लाइन, खजाना कार्यालय व निर्वाचन कार्यालय बनाया जा सकता है। बैठक में वित्तायुक्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उपायुक्त मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed