फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chief Minister's claim of providing 20 lakh jobs is the biggest lie of the century: Deependra Hooda

मुख्यमंत्री का 20 लाख रोजगार देने का दावा सदी का सबसे बड़ा झूठ : दीपेंद्र हुड्डा

Fri, 26 Jan 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 26 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's claim of providing 20 lakh jobs is the biggest lie of the century: Deependra Hooda
रोहतक। रोजगार के हवाहवाई दावे कर भाजपा-जजपा सरकार लगातार हरियाणा के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के जख्मों पर नमक छिड़कती रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का साढ़े 9 साल में 20 लाख रोजगार देने का दावा सदी का सबसे बड़ा झूठ है। यह कहना है सांसद दीपेंद्र हुड्डा का। वे वीरवार को सीएम के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि उसने कब 20 लाख पदों के लिए फॉर्म निकाले, कब पेपर या इंटरव्यू हुए और कब नियुक्ति पत्र जारी किए गए? मुख्यमंत्री को इन 20 लाख लोगों की लिस्ट जारी करनी चाहिए। खिड़वाली (किलोई) समेत जिले में कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान सच्चाई से कोसों दूर है। बेरोजगारी का आलम यह है कि चपरासी की कच्ची भर्तियों के लिए भी हरियाणा के एमए, एमफिल, पीएचडी युवा कतार में खड़े हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed