{"_id":"658db45f38946e14f60e17ce","slug":"chief-minister-flying-squad-scrutinized-the-records-of-horticulture-department-rohtak-news-c-17-roh1019-325746-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने खंगाला उद्यान विभाग का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने खंगाला उद्यान विभाग का रिकार्ड
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने वीरवार को 11 बजे अनाज मंडी के नजदीक स्थित उद्यान विभाग में दबिश दी। ढाई घंटे चली जांच में विभाग से सब्सिडी लेने व पेडिंग आवेदन का रिकाॅर्ड जब्त किया है।
वीरवार को एसआई कर्मबीर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम उद्यान विभाग पहुंची। साथ में खुफिया विभाग की टीम भी रही। डॉक्टर कमल सिहं, जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में हाजिर मिले। बाकी कर्मचारी भी मौजूद रहे। जांच में सीएम विंडो पर लंबित कोई शिकायत नहीं मिली। छानबीन की तो पता चला कि विभाग ने साल 2023-24 में आईएचडी स्कीम के तहत बेल वाली सब्जी के संबंध में किसानों ने 92 आवेदन किए थे। इसमें 37 लाख 26 हजार 835 रुपये की अनुदान राशि दी गई। इसके अलावा अनुसूचित जाति के किसानों के लिये एससीएसपी स्कीम के अंतर्गत मशरूम की खेती के लिये 10 आवेदन किये गये थे। 04 किसानों द्वारा 400 ट्रे उनके साथ-साथ कच्चे हट के लिए अब तक 2 लाख 40 हजार रुपये लिए गए। जबकि छह किसानों को विभाग की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके बाद टीम करीब डेढ़ बजे वापस लौट गई।