{"_id":"64c035ac08726baf1f0799d9","slug":"chief-engineer-of-irrigation-department-visited-the-waterlogged-area-for-the-second-time-rohtak-news-c-17-roh1018-208799-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर ने जलभराव वाले क्षेत्र का दूसरी बार किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर ने जलभराव वाले क्षेत्र का दूसरी बार किया दौरा
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर खेतो में लगी मोटर को दिखाते हुए। संवाद
रोहतक। बारिश से हुए जलभराव का मंगलवार सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर बिजेंद्र नारा ने दूसरी बार दौरा किया। इससे पहले वह शुक्रवार को भी जलभराव का जायजा लेने पहुंचे थे। चीफ इंजीनियर ने मकडौली व धामड़ में मौके पर ही तीन बड़ी मोटरें लगवाकर जल्द पानी निकासी के आदेश दिए हैं। पिछले हफ्ते हुई तेज बारिश से घिलौड़, जसिया, बसंतपुर समेत अन्य गांवाें के खेतों में तीन से चार फीट तक जलभराव हुआ है।
घिलौड़ से कान्ही तक पहले दबाई गई पाइप से पानी की निकासी की जा रही है। लेकिन चीफ इंजीनियर ने पानी की जल्द निकासी के लिए अधिकारियों को मौके पर ही तीन नई बड़ी मोटरें लगवाने के आदेश दे दिए है। उन्होंने अधिकारियों को साथ लेकर मौके का मुआवना किया और किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों ने जल्द से जल्द पानी निकासी के समाधान की ही बात की जिससे उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरों को बुलाया और अन्य विकल्प खोजने के बात कह जल्द से जल्द झील वाले पानी को निकालने की बात कही। वहीं घिलौड़ से कान्ही तक जो लिंक ड्रेन जा रही है उसमें से चार गांवों के पानी को लिफ्ट कर ड्रेन नंबर आठ में भेजा जा रहा है। किसानों ने कहा कि जिन एरिया में फसल बोई हुई है वहां पर झील भी बनी हुई है। अगर पहले झील का पानी निकाल दिया जाए तो फसलों का कुछ प्रतिशत तक बचाव भी हो सकता है। इसके लिए अधिकारियों को झील वाले खेतों का पानी जल्द निकालने के आदेश दिए गए हैं।
पानी निकासी को होने वाली ड्रेन की खोदाई के लिए नायब तहसीलदार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
घिलौड़, जसिया व ब्राह्मणवास में ड्रेन नंबर आठ की खुदाई के कार्य के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के के लिए नायब तहसीलदार बंसीलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस दौरान महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा पुलिस बल के प्रभारी निरंतर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन
पानी निकासी की अधिकारियों को रोजाना भेजनी होगी रिपोर्ट
मौके का मुआयना करने के दौरान चीफ इंजीनियर ने आदेश दिए कि पानी निकासी की रोजाना की रिपोर्ट मुझे भिजवाई जाए। ताकि जलभराव की निकासी में कोई कोताही न बरत सकें। अगर निकासी को लेकर कोई अन्य विकल्प और निकलता है तो उस विकल्प को भी समय अनुसार फॉलो करें ताकि किसानों से समय रहते उसका लाभ मिल सकें।