फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cheating of Rs.48 and a half thousand in the name of job in Canada

कनाडा में नौकरी के नाम पर साढे़ 48 हजार रुपये की ठगी

Wed, 15 Dec 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs.48 and a half thousand in the name of job in Canada
रोहतक। शहर में ठगी की वारदात नहीं थम पा रही हैं। तेज कॉलोनी के युवक से कनाडा में नौकरी लगवाने के नाम पर जहां साढ़े 48 हजार रुपये ठग लिए, वहीं चिड़ी गांव के युवक का एटीएम कार्ड बदलकर युवक ने 45,400 रुपये निकाल लिए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी व सिटी थाने में केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक तेज कॉलोनी निवासी अंकित ने दी शिकायत में बताया कि उसने कनाडा में वीजा का ऑनलाइन विज्ञापन देखा था। जब उसने संबंधित नंबर पर संपर्क किया तो सचिन नाम से बात हुई। वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने उसे झांसे में लेकर 48 हजार रुपये 600 रुपये ठग लिए। उधर, चिड़ी गांव निवासी सुंदर ने दी शिकायत में बताया कि 10 दिसंबर को वह सुखुपरा चौक स्थित एटीएम बूथ पर गया था। वहां पर मदद के नाम पर एक युवक ने उसका कार्ड बदल लिया। इसके बाद खाते से 45 हजार 400 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed