फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cheating of Rs 30 crore from three thousand people busted in Rohtak

Rohtak News: रोहतक में तीन हजार लोगों से 30 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़

Sat, 23 Nov 2024 05:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 30 crore from three thousand people busted in Rohtak
22 सीटीके23... शीला बाइपास स्थित पीसीएल कंपनी में जांच के दौरान मौजूद पुलिस। संवाद
घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने का बड़ा खेल सामने आया है। चंडीगढ़, पंचकूला व रोहतक की साइबर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापा डालकर ठगी के मामले का भंडाफोड़ किया है। कैप्चा भरवाकर तीन हजार लोगों से ठगी किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ जरूरी सामान व दस्तावेज भी जब्त किए हैं। मामले में 8 से 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने 18 करोड़ रुपये के दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। प्राथमिक जांच में 30 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चंडीगढ़, पंचकूला व रोहतक साइबर थाना पुलिस ने (बिना नाम लिए) बताया कि उनको कुछ दिन पहले धोखाधड़ी के बारे में सूचना मिली थी। इसके लिए उन्होंने एक आईडी पुलिसकर्मी की भी बनवाई। उसके एवज में पांच हजार रुपये दिए गए और कैप्चा भरवाया जाता था। मामला पकड़ में तब आया, जब पांच से 10 तक की आईडी वालों के पैसे वापस दिए जा रहे थे, लेकिन बड़ी रकम वालों को रुपये नहीं दिए जा रहे थे। उनकी कंपनी के एप पर लाखों रुपये दिखाए जा रहे थे। इस नकदी को वह अपने खाते में नहीं डाल पा रहे थे। इस कारण लोगों ने साइबर पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे आया पकड़ में मामला
साइबर पुलिस ने पूरे मामले का भंडाफोड़ करने के लिए स्वयं की आईडी बनवाई और प्रकरण की तह तक गए। इसमें कई लोग ऐसे हैं, जिनकी 10 से 20 लाख और 40 लाख रुपये तक की आईडी बनवाकर मोटी रकम का निवेश करा रखा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 18 कराेड़ रुपये के दस्तावेज मिल चुके हैं और करीब इतनी ही रकम का पूछताछ में गड़बड़झाला पकड़ में आया है।

चेन सिस्टम से जोड़ते थे, पांच हजार रुपये लेकर दी जाती थी एक आईडी
दोपहर 12 बजे से रात करीब 10 बजे तक टीम ने पूछताछ करते हुए दस्तावेज और कंप्यूटर-सीपीयू आदि को कब्जे में ले लिया था। इसमें एक व्यक्ति को पांच हजार की आईडी बनाकर दी जाती थी और उसे अपने नीचे तीन से पांच लोगों को जोड़ना होता था। इस तरह करीब तीन हजार लोगों को जोड़ने की बात सामने आ रही है। कंपनी की ओर से लोगों को घर बैठे ही रुपये कमाने का लालच देकर उनको जोड़ते चले जा रहे थे। लोग भी खुश थे कि सोते-बैठते हुए वह हर रोज हजारों रुपये कमा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed