फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cheated of Rs 3.5 lakh by saying that he was stuck in Australia

Rohtak News: आस्ट्रेलिया में फंसा होने की बात कहकर साढ़े 3 लाख रुपये ठगे

Sat, 06 Jan 2024 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 3.5 lakh by saying that he was stuck in Australia
रोहतक। आस्ट्रेलिया में फंसा होने की बात कहकर किसी ने माॅडल टाउन के एक व्यक्ति से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी मदनलाल अरोड़ा ने बताया कि उसके व्हाट्सअप नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसका परिचित राज है और आस्ट्रेलिया से बोल रहा है। दिल्ली के ट्रैवल एजेंट ने धोखा करके उसके बैंक खातों को बंद करवा दिया है। इस कारण उसे ऑस्ट्रेलिया में काफी दिक्कत हो रही है। उसे रुपयों की आवश्यकता है। अपने दोस्त से कहकर 10-15 लाख रुपये आपके खाते में भिजवा देता हूं। फिर आप यह राशि जानकार के खाते में डाल देना। इसके बाद आरोपी ने एक रसीद व 10 लाख 15 हजार रुपये भेजने का मैसेज भेजा। उसने विश्वास करके प्रदीप साहू और नरेंद्र साहू नाम के व्यक्ति के खातों में साढ़े तीन लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद हरजीत सिंह नाम के ट्रैवल एजेंट की कॉल आई और कहा कि आपके पैसे मिल गए हैं। इस तरह गिरोह ने मिलकर उसके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed