{"_id":"65e8b174d2bcb4f8e00f9830","slug":"cheated-of-rs-30500-by-cyber-fraud-rohtak-news-c-17-1-roh1007-376106-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: साइबर ठगी कर 30,500 रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: साइबर ठगी कर 30,500 रुपये की ठगी
Wed, 06 Mar 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
महम। साइबर ठगों ने इमलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति के साथ 30,500 रुपये की ठगी कर नकदी अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस को दी शिकायत में जगबीर ने बताया कि वह बिजली मिस्त्री का काम करता है। उसके पास एक बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 27 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसने उसे बातों में उलझाकर धोखे से अपने खाते में 30,500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन