फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cheated of Rs 17 thousand on the pretext of buying a water tank

Rohtak News: पानी की टंकी खरीदने के बहाने 17 हजार रुपये ठगे

Wed, 17 Jul 2024 05:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 17 thousand on the pretext of buying a water tank
रोहतक। सदर थाना इलाके के गांव ब्राह्मणवास के एक व्यक्ति से 17 हजार रुपऐ ठगने का मामला सामने आया है। पानी की टंकी खरीदने के बहाने ठगों ने व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ब्राह्मणवास निवासी संदीप ने कहा है कि 15 जुलाई को दोपहर करीब दो बजे वह गोहाना रोड सुखपुरा चौक पर मौजूद था। इस दौरान किसी ने फोन किया। सामने वाले ने खुद को केंद्रीय विद्यालय से बताया। उसने कहा कि हमें चार हजार लीटर वाली चार टंकी की आवश्यकता है। 5500 रुपये की टंकी 5000 रुपये के हिसाब से देना तय हुआ। इस पर ऑटो चालक से संपर्क किया और चार पानी की टंकी रखकर केंद्रीय विद्यालय में छोड़ आने को कहा। ऑटो रिक्शा स्कूल के गेट पर पहुंचा तो चालक ने अपने मोबाइल से फोन किया। इस पर व्यक्ति बोला कि हम कार्यालय में हैं। गेट पास बनाकर बाहर भेज रहे हैं। इसे लेकर अंदर आ जाना। इसके बाद मुझे फोन आया। उन्होंने कहा कि 20000 रुपये मशीन व 7000 नकद देंगे। उन्होंने एक रुपये अपने नंबर पर डलवाया। इसके बाद उसी नंबर से उन्होंने दो रुपये वापस कर दिए। बाद में उन्होंने 16999 रुपए डालने के लिए कहा। यह राशि डाली दी। इसके बाद अपने रुपए वापस मांगे तो कोई जवाब नहीं मिला। खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ ताे पुलिस को सूचना दी। ठगों ने धोखाधडी से मेरे 17000 रुपये हड़प लिए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed