फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cheated of Rs 1.67 lakh on the pretext of health insurance policy

Rohtak News: स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का झांसा देकर 1.67 लाख रुपये ठगे

Mon, 15 Jul 2024 04:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.67 lakh on the pretext of health insurance policy
रोहतक। लाढ़ोत के व्यक्ति से स्वास्थ्य बीमा का झांसा देकर किलोई के युवक ने 1.67 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने सदर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लाढ़ोत निवासी जगपाल सिंह ने बताया कि उसके बेटे ने नवंबर 2023 में अपनी मां का स्वास्थ्य बीमा कराने के लिए गूगल पर एक कंपनी को सर्च किया था। उसके बाद एक युवक की कॉल आई। उसने कहा कि वह कंपनी का एजेंट किलोई गांव निवासी नीरज बोल रहा है। बीमा करवाना है तो साढ़े 67 हजार लगेंगे। आरोपी उनके घर आया और 25 लाख रुपये का बीमा करने के लिए साढ़े 67 हजार रुपये ले गए। कहा कि 10 से 15 दिन में पॉलिसी बन जाएगी। मार्च 2024 में नीरज ने कहा कि पॉलिसी बन गई है। इसी दौरान उसकी पत्नी बीमार हो गई और उनके हर्ट में तीन छल्ले डाले गए। साथ ही बाईपास सर्जरी हुई। आरोपी ने कहा कि वह उनको 20 लाख रुपये बीमा क्लेम दिलवा देगा। इसके लिए 1 लाख रुपये कमीशन देना होगा। जांच की तो खाते में कोई राशि नहीं आई, बल्कि आरोपी एक लाख 67 हजार रुपये हड़प कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed