फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chaugam Panchayat banned DJ and intoxication in weddings

Rohtak News: चौगामे की पंचायत ने शादियों में डीजे और नशे पर रोक लगाई

Mon, 23 Dec 2024 03:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Chaugam Panchayat banned DJ and intoxication in weddings
रोहतक। मलिक खाप की कारोर गांव में हुई चौगामे की पंचायत ने नशे और डीजे बजाने पर रोक लगा दी। इसके लिए चौगामे की तरफ से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए मुनादी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

कारोर गांव में रविवार को चौगामे की पंचायत हुई। इसमें कारोर, खरावड़, गांधरा व अटायल गांव के लोग एकत्रित हुए। पंचायत की अध्यक्षता अटायल के पूर्व सरपंच रामफल मलिक लीलू ने की। करौर के सरपंच महिपाल मलिक ने कहा कि विवाह या अपने ट्रैक्टरों पर खेत में जाते हुए व सड़कों पर चलते हुए अश्लील गाने बजाए जाते हैं। इससे समाज में गलत असर पड़ रहा है। बुजुर्ग और महिलाएं इस पर आपत्ति जता चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सामाजिक मर्यादाओं का जिक्र करते हुए चौगामे की पंचायत से अनुरोध किया कि गांव में ट्रैक्टरों पर लगे डीजे पर बजने वाले अश्लील गानों पर तुरन्त रोक लगाई जाए। क्योंकि इससे महिलाओं का मान-सम्मान प्रभावित हो रहा है। इसकी मुनादी करा कराई जाए। इसका सभी ने समर्थन किया। वहीं, मलिक खाप प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक ने चारों गांव की पंचायतों और चौपाल में उपस्थित जन समूह से अनुरोध किया कि वह युवाओं को नशे रूपी महामारी से बचाए। युवा नशे के दलदल में फंस रहे हैं। टोलियों में पार्टी के नाम पर शराब का सेवन करते हैं। नई पीढ़ी को नशे की दलदल में फंसकर बर्बाद होने से बचाने के लिए शादी या अन्य समारोह में शराब न परोसी जाए। इस पर सामाजिक रोक लगाई जाए। गांव में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पर रोक लगाने की मुनादी कराई जाए। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते या पार्टी करते मिलने पर सामाजिक दंड की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
चार गांवों की इस पंचायत में मलिक चौगामा प्रधान एवं गांधरा के सरपंच योगेश मलिक, करौर के सरपंच महिपाल मलिक, खरावड़ के सरपंच एडवोकेट दीपक मलिक, अटायल के कार्यवाहक सरपंच समजीत मलिक, खरावड़ के पूर्व सरपंच विजेंद्र मलिक, जिला पार्षद धीरज मलिक, डॉ. जिले सिंह मलिक, अशोक मलिक, सूबेदार रामकुमार मलिक, राजवीर मलिक, सतवीर मलिक व करौर के पूर्व सरपंच जगदीश मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed