फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Charkhi Dadri youth arrested on charges of killing friend

Rohtak News: दोस्त की हत्या के आरोप में चरखी दादरी का युवक गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2024 04:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Charkhi Dadri youth arrested on charges of killing friend
रोहतक। शराब पीकर हुई कहासुनी के चलते अपने दोस्त की पिकअप से कुचलकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने चरखी दादरी निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी नरेश कुमार शिकायत दी थी कि शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त नवीन निवासी रुदड़ौल के साथ घर पर मौजूद था। फोन आया कि उसका दोस्त अनिल व मोनू शिखर वाले चौक के पास अपने साथियों अनिल, दीपक, मोनू व कर्मबीर के साथ बैठा है। किसी बात को लेकर शराब पीते समय नवीन व अनिल की कहासुनी हो गई। वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि उसका दोस्त नवीन सड़क किनारे घायल हालत में पड़ा था। इसी बीच पिकअप चालक वापस आया और दोबारा नवीन के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। वह नजदीक गया तो पिकअप अनिल निवासी सनसपर, जिला दादरी हाल में किरायेदार रोहतक चला रहा था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। नवीन को निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed