फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chandrayaan 3 made of nut-bolts of Rohtak Arrow Fasteners, almost ready for launch on July 14

चांद पर हमारे अरमान: रोहतक के एरो फास्टनर्स के नट-बोल्ट से बना चंद्रयान, 14 जुलाई को लॉन्चिंग लगभग तैयारी पूरी

Thu, 13 Jul 2023 01:12 PM IST
नवीन दलाल विकास सैनी, रोहतक (हरियाणा)
विकास सैनी, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Jul 2023 01:12 PM IST
सार

रोहतक के फास्टनर्स में बनाने वाले सूक्ष्म व अहम नट बोल्ट में स्टेनलेस स्टील, जिंक समेत अनेक धातुओं का प्रयोग किया जाता है। जिसके कारण चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर पहुंचने की गौरवशाली विकास यात्रा में विशेष तकनीक से बने रोहतक के नट बोल्ट की भी अहम भूमिका होगी।

विज्ञापन
Chandrayaan 3 made of nut-bolts of Rohtak Arrow Fasteners, almost ready for launch on July 14
एरो फास्टनर्स में काम करता कारीगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण रोहतक को भी चार चांद लगाने वाला साबित होगा। हमारे सूक्ष्म व अहम नट बोल्ट 14 जुलाई को चांद पर रखे जाने वाले अगले कदम को सुगम बनाएंगे। इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को रोहतक से 60 लाख फास्टनर्स (विभिन्न प्रकार के नट बोल्ट) भेजे गए हैं। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर पहुंचने की गौरवशाली विकास यात्रा में विशेष तकनीक से बने रोहतक के नट बोल्ट की भी अहम भूमिका होगी।

विज्ञापन


चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण रोहतक के उद्योग जगत को लगाएगा चार चांद
इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इस लांचिंग में रोहतक के नट बोल्ट का अहम स्थान रहेगा। इन्हें खास धातु के मिश्रण से तैयार किया गया है। ये नट जितने मजबूत हैं, उतने ही नाजुक भी हैं। ये निश्चित समय व भार पड़ने पर स्वत: टूट जाएंगे। ये भारी भरकम रॉकेट को अंतरिक्ष में ले जाएंगे। रॉकेट या लांचर को अंतरिक्ष तक ले जाने व इसके बाद एक निश्चित वायुदाब पर इनके टूटकर स्वत: अलग होने के गुण ही इन नट बोल्ट की खासियत है।
विज्ञापन


कच्चे माल की रूस पर निर्भरता हुई खत्म
डीआरडीओ ने तकनीक को विशेष तवज्जो दी है। इसके चलते नियमों में कुछ बदलाव करते हुए अब तकनीक या कच्चे माल के लिए केवल रूस पर ही निर्भरता नहीं रही है। अब हम फ्रेंच, यूनाइटेड स्टेट, इस्राइल की तकनीक भी प्रयोग करने लगे हैं। इससे कच्चा माल आसानी से उपलब्ध हो जाता है। बेहतर गुणवत्ता के फास्टनर्स तैयार करने में इस कच्चे माल के साथ तय शर्तों व मानकों के अनुसार अन्य तत्व व धातु प्रयोग की जाती है। इसमें स्टेनलेस स्टील, जिंक समेत अनेक धातु शामिल हैं। सेना के लिए राडार, मिसाइल सिस्टम, सबमरीन, एयर क्राफ्ट, हेलीकॉप्टर के लिए भी फास्टनर्स तैयार कर सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रयान से स्वत: अलग होने का तकनीकी गुण ही इन नट बोल्ट की खासियत
चंद्रयान-3 को चंद्रमा तक ले जाने के लिए इसरो ने विशेष लांचर तैयार किया है। इसे हलका व मजबूत बनाने पर खास ध्यान दिया गया है। इसके चलते बड़े व भारी नट की बजाय एक एमएम वाले हजारों फास्टनर्स प्रयोग किए गए हैं। यह छोटे नट न केवल हल्के हैं, बल्कि बेहद मजबूत भी हैं। इसी से पूरा सिस्टम तैयार किया गया है। - जसमेर लाठर, प्रबंध निदेशक एरो फास्टनर्स, रोहतक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed