फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Chandigarh University Mohali won the overall trophy of Kumite event.

Rohtak News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली ने जीती कुमिते इवेंट की ओवरऑल ट्राॅफी

Wed, 22 Jan 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 22 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh University Mohali won the overall trophy of Kumite event.
21सीटीके23-ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में मंगलवार को डॉ. मंगलसेन मल्टीपर्पज हाॅल में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता का समापन हुआ। कुमिते इवेंट में ओवरऑल ट्राॅफी में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली ने पहला, एलपीयू फगवाड़ा यूनिवर्सिटी ने दूसरा व एमडीयू रोहतक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

काता ओवरऑल ट्राॅफी में कालीकट यूनिवर्सिटी ने पहला, एलपीयू फगवाड़ा यूनिवर्सिटी ने दूसरा व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटीज खेल बोर्ड के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. बलजीत सिंह शेखों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। एमडीयू के डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. अनूप सिंह मान व खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने डॉक्टर बलजीत सिंह शेखों को पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. शेखों ने एमडीयू रोहतक की इस प्रतियोगिता को निष्पक्ष आयोजित करने के लिए एमडीयू के खेल निदेशक प्रोफेसर आरपी गर्ग और तकनीकी अधिकारियों सराहना की। उन्होंने भविष्य में एमडीयू को ओर अधिक मेजबानी देने का फैसला लिया। प्रो. अनूप सिंह मान ने एमडीयू की खेल व शैक्षणिक उपलब्धियों को साझा किया। प्रो. आरपी गर्ग ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए एमडीयू की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं व खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभी तकनीकी अधिकारियों को भी सम्मानित किया। डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों का धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed