{"_id":"66146dc309aee1a8b00c9074","slug":"chamber-broken-again-at-bikaner-chowk-fear-of-accident-jhajjar-news-c-195-1-sroh1003-109324-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बीकानेर चौक पर फिर टूटा चैंबर, हादसे का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बीकानेर चौक पर फिर टूटा चैंबर, हादसे का अंदेशा
Tue, 09 Apr 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। बीकानेर चौक पर मुख्य सड़क पर बना चैंबर दो दिनों से टूटा है, लेकिन इस तरफ नगर परिषद के अधिकारियों का ध्यान जा रहा है। यह रोड सबसे व्यस्त रोड है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आते-जाते हैं। इसके टूटे होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों से प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
बीकानेर चौक सबसे व्यस्त मार्गों में से एक हैं। यहां से बहादुरगढ़, नजफगढ़, गुरुग्राम जाने वाली बसें गुजरती है। बाजार जाने के लिए मुख्य मार्ग यही है। बीकानेर चौक पर तीन बडे़ सरकारी स्कूल है और कई व्यापारिक प्रतिष्ठान भी हैं। यहां से हजारों लोगों का आवागमन प्रतिदिन होता है। पिछले दो दिन से सड़क पर लोहे का चैंबर टूट चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
दो माह तक पड़ा रहा था टूटा हुआ कूलर
व्यापारियों ने बताया कि लगभग चार माह पहले भी यह चैंबर टूट गया था। नगर परिषद ने इसे ठीक भी करवा दिया था, लेकिन अब यह फिर से टूट गया है। उस समय भी आसपास के दुकानदारों ने टूटे चैंबर के ऊपर टूटा हुआ पुराना कूलर रख दिया था ताकि कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन
रात को हो सकता है हादसा
लोहे का चैंबर रात के समय बडे़ हादसे का कारण बन सकता है। कई बार बिजली न होने की स्थिति में टूटा चैंबर नहीं दिखता है। ऐसे में कोई वाहन चालक हादसे का कारण बन सकता है।