फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Challenge for the police: 7th class girl student kidnapped and raped in the dark of night

पुलिस के लिए चुनौती : रात के अंधरे में 7वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म

Fri, 08 Sep 2023 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Challenge for the police: 7th class girl student kidnapped and raped in the dark of night
रोहतक। बुधवार को दिन में जहां डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने रोहतक पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सेफ सिटी अभियान चलाने के निर्देश दिया, उसी रात एक गांव में दो युवक सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी का अपहरण करके ले गए। साथ ही दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी। इस संबंध में सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण करने, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 13 साल की बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। बुधवार रात करीब 10 बजे परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। रात करीब पौने 12 बजे वह विद्युत संचालित स्कूटी को रिचार्ज करने के लिए उठा तो बेटी बिस्तर पर नहीं थी। उसने देखा कि गांव के दो युवक उसे बुलेट बाइक पर घर के सामने छोड़कर फरार हुए हैं। बेटी डरी हुई थी। उसने व उसकी पत्नी ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि गांव के दो युवक उसे बहला-फुसलाकर एक मकान में लेकर गए थे। वहां पर एक ने गलत काम किया, दूसरा युवक घर के बाहर पहरा देने के लिए बैठा रहा। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्ट, छह पोक्सो एक्ट, आईपीसी की धारा 342, 363ए, 376(3),376डीए व 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा ने भी कराया था दुष्कर्म का केस दर्ज
11 अगस्त को सदर थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 15 साल की बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। वह सुबह स्कूल के लिए निकली थी, जिसका कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। उसे होटल में ले जाकर गलत काम किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों व होटल संचालक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसी पर दबाव डालकर बुलाया था आरोपी ने भतीजी को
उधर, सिटी थाने में तीन सितंबर को एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसका पति से तलाक हो चुका है। अब वह शहर में किराये का कमरा लेकर रहती है। बहन के पास भी आना-जाना लगा रहता है। चार-पांच माह से उसकी गांव के युवक से बोलचाल थी। युवक उसे डरा धमकाकर एक माह से गलत काम कर रहा है। दो सितंबर को आरोपी ने उसके ऊपर दबाव बनाया कि वह अपनी 18 साल की भतीजी को बुलाए। वह उस पर गलत निगाह बनाए हुए है। साथ ही पिस्तौल दिखाकर धमकी देता है। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज है।


अगस्त में हुए केस में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अब नाबालिग के साथ हुई वारदात के आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रहे हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed