फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Challans were issued for 3,328 vehicles in the district, and a fine of Rs 80.98 lakh was imposed.

Rohtak News: जिले में 3,328 वाहनों के चालान काटे, 80.98 लाख का जुर्माना लगाया

Fri, 20 Feb 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Challans were issued for 3,328 vehicles in the district, and a fine of Rs 80.98 lakh was imposed.
19जेएनडी11-दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर गलत दिशा से आ रही रोडवेज बस का चालान करती पुलिस। स्रोत - फोटो : आर्यन ने दी माता पिता को एक ही चिता पर मुखा​ग्नि।
जींद। यातायात नियमों के खिलाफ और गलत दिशा में चलने वाले वाहनों चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। यातायात पुलिस ने जनवरी से अब तक 3,328 वाहनों के चालान किए हैं और 80.98 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने जनवरी माह की शुरुआत में सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान शुरू किया था। एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों को तैनात किया गया है। ये टीमें अल्कोहल सेंसर और ई-चालान मशीनों से लैस हैं जिससे मौके पर ही जांच कर नशे में वाहन चलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने तथा नशा कर वाहन चलाने से न केवल आपके जीवन को खतरे में डालती है बल्कि सड़क पर चल रहे हर व्यक्ति की सुरक्षा को भी जोखिम में डालती है। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ चालान करना नहीं बल्कि लोगों को समझाना है कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जनवरी से अब तक कुल 3,328 वाहनों के चालान किए हैं और उन पर 80,98,700 रुपये जुर्माना भी लगाया है। -शमशेर सिंह, प्रभारी, यातायात थाना पुलिस जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article