फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Challans issued to drivers with black films on their vehicles and those on the wrong side

Rohtak News: ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी और रॉन्ग साइड वाले चालकों के काटे चालान

Sat, 07 Dec 2024 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to drivers with black films on their vehicles and those on the wrong side
07सीटीके28...राजीव गांधी स्टे​डियम के बाहर रॉन्ग साइड आने वाले वाहनों के चालान करती ट्रैफिक पुल
रोहतक। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को यातायात व्यवस्थाओं को देखते हुए राजीव गांधी खेल स्टेडियम के बाहर और शीला बाईपास पर नियमों को पालन ना करने वाले वाहनों के चालान काटे। स्टेडियम के बाहर सबसे ज्यादा रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों के चालान कटते है। शनिवार को 20 चालान राॅन्ग साइड के कटे। इसी तरह शीला बाईपास पर एक चालान ब्लैक फिल्म का काटा गया। ट्रैफिक पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया की हर रोज 20 से 22 चालान हो जाते है। रॉन्ग साइड वाहन चलाने की वजह से सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती है। इसी के साथ कुछ लोगों ने फोन पर बात करवाकर चालान रूकवाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने फोन पर बात करने की जगह चालान काटा। लोगों ने पुलिस से माफी मांगकर चालान रूकवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कहा अगली बार आप नियमों का पालन करना चालान नहीं कटेगा। इसी के साथ ब्लैक फिल्म का चालान करने के बाद पुलिस ने ब्लैक फिल्म को गाड़ी से उखाड़ फेंका। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कभी भी रॉन्ग साइड वाहन ना चलाएं, ना ही गाडियों पर ब्लैक फिल्म लगाएं और ना ही नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए दें। यह ट्रैफिक नियमों की अवहेलना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed