{"_id":"687ea98f35fc21446c058463","slug":"cet-shuttle-service-to-take-candidates-to-exam-centres-rohtak-news-c-17-roh1020-694945-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीईटी...परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए शटल सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीईटी...परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए शटल सेवा
विज्ञापन
रोहतक बस स्टैंड पर बस बुकिंग के लिए पंजीकरण करती अभ्यर्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सीईटी को लेकर प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। रोहतक में दूसरे जिलों से पहुंचे वाले अभ्यर्थियों के लिए बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक शटल सेवा (शहरी सिटी सेवा) दी जाएगी ताकि केंद्र तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो। बस अड्डे पर अभी से सीईटी अभ्यर्थी बस बुकिंग के लिए पहुंचने लगे हैं। हालांकि अधिकारियों ने घर बैठकर की बस बुकिंग के लिए अपील की है।
26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी के लिए भिवानी व झज्जर के 16 हजार 360 अभ्यर्थियों के लिए शहर में 65 व महम में तीन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों तक अभ्यर्थियों के शटल सेवा दी जाएगी।
सीईटी के यातायात नोडल अधिकारी ने बताया कि राजीव गांधी स्टेडियम में बसों की पार्किंग बनाई गई है। यहां से अधिकतर परीक्षा केंद्र नजदीक है। उन्होंने बताया कि बस 270 बसें भिवानी से रोहतक पहुंची। साथ ही रोहतक के अभ्यर्थियों के लिए फरीदाबाद और गुरुग्राम बनाएं गए हैं।
विज्ञापन
जिले के करीब 62 हजार 534 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र तक बसों की सुविधा की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि सीईटी परीक्षा के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों से अभ्यर्थी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इनके लिए 81681-51577, 94167-64446, 94160-22295, 88608-37371 व 99964-44660 नंबर जारी किए गए हैं।
-- -- -- -- --
सीईटी अभ्यर्थियों के लिए राजीव गांधी स्टेडियम को पार्किंग बनाई गई है। यहां से बसें परीक्षा केंद्रों की ओर रवाना होगी। बस सुविधा रोहतक के अलावा महम, सांपला, मदीना, महम, लाखन माजरा व कलानौर में उपलब्ध रहेगी।
-प्रदीप कौशिक, सीईटी यातायात नोडल अधिकारी।